Latest Updates
-
क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें खालसा पंथ के '5 प्यारों' की कहानी, जिन्होंने हिलाई मुगलों की नींव -
Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वरुथिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या जितना फल -
Varuthini Ekadashi 2026 Wishes: श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम...वरुथिनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं -
Varuthini Ekadashi 2026 Sanskrit Wishes: वरुथिनी एकादशी पर दिव्य संस्कृत श्लोकों सें दें अपनों को शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: वरूथिनी एकादशी पर सिंह-तुला की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां रहें सावधान -
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन
दिखना है डिफरेंट तो एक बार इन ब्लश को जरुर ट्राय करें
देखें कि आप किस तरह के ब्लश का उपयोग कर सकती हैं और यह भी जानें कि क्रीम और पाउडर ब्लश में क्या अंतर है। आइये देखें।
एक बार जब आपको मेकअप करने की आदत हो जाती है और आप बेस मेकअप आसानी से कर लेते हैं तो समझ लें कि अब इसमें नया रंग जोड़ने का समय आ गया है। यही समय ब्लश का होता है। बाज़ार में कई तरह के ब्लश उपलब्ध हैं।
अधिकतर ये ब्लश पाउडर या क्रीम के रूप में उपलब्ध हैं तथा आजकल इनके कई प्रकार भी मिलते हैं। आजकल ब्लश क्रेयॉन या स्टिक के रूप में और लिप एंड चीक कलर में भी उपलब्ध हैं।
लिप एंड चीक रंग बहुत उपयोगी हैं क्योंकि वे दोनों तरीके से उपयोग में लाये जा सकते हैं। तो देखें कि आप किस तरह के ब्लश का उपयोग कर सकती हैं और यह भी जानें कि क्रीम और पाउडर ब्लश में क्या अंतर है। आइये देखें।

1. पाउडर:
अधिकतर ये मैट फिनिश में होते हैं या इनमें छोटे चमकीले कण होते हैं। इसे लगाने के लिए नरम, अधिक रोयें वाले ब्रश का उपयोग करना पड़ता है। इनका उपयोग करना बहुत आसान होता है और सभी प्रकार की त्वचा वाले व्यक्तियों के लिए ये उपयोगी होते हैं। भारतीय त्वचा के रंग के लिए पीच कोरल ब्लश उपयुक्त है।

2. क्रीम:
क्रीम ब्लश, पौसर ब्लश की तुलना में आपको नमी वाला लुक प्रदान करता है। यदि आपकी त्वचा शुष्क है और आप उसे नाम दिखाना चाहती हैं तो यह ब्लश आपके लिए बहुत उपयोगी है। ब्रश की सहायता से ब्लश को लगाने के बाद आप उँगलियों की सहायता से इसे फैला सकती हैं ताकि एक जैसी फिनिश आ सके।

3. क्रेयॉन:
ब्लश क्रेयॉन और स्टिक लिप बाम की तरह होते हैं और करें ब्लश की तुलना में इसका उपयोग करना आसान होता है क्योंकि आपको सिर्फ इसे ब्लेंड करना होता है और आप इसे उँगलियों की सहायता से भी लगा सकती हैं।

4. लिप एंड चीक स्टेंस:
लिप एंड चीक स्टेंस एक प्राकृतिक फ्लश फिनिश देता है। तो यदि आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से फ्लश फिनिश देना चाहती हैं तो इस उत्पाद का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications











