Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
अगर पार्टी के लिये नेल्स को देने हों सुंदर शेप, तो पढ़ें ये टिप्स
अब वो दिन बीत गए जब लोग मेनीक्योर करवा कर ही काम चला लिया करते थे। आज का ज़माना काफी तेजी से बदल रहा है और उसी के हिसाब से नेल्स को सुंदर बनाने के लिये नेल आर्ट भी काफी ज्यादा पॉपुलर बन गया है।
सिंपल डिजाइन से ले कर फंकी डिजाइन तक, आपको जो कुछ भी अच्छा लगता है, वह सब आप अपने नेल्स पर कर सकती हैं। नेल आर्ट, नेल्स पर किये एक पेंटिंग को कहते हैं, जिससे नेल्स दिखने में अट्रैक्टिव और क्लासी दिखते हैं।
वास्तव में, यह आपके हर रोज़ नीरस दिखने वाले नेल्स को ब्राइट करने और कलर फुल करने के लिये एक मजेदार तरीका है। आप इसे किसी पार्टी या खास अवसर पर बनवा सकती हैं। आज कल तो काफी सारे नेल आर्ट मौजूद हैं, जो आपके कपड़ों और मूड के हिसाब से मैच किया जा सकता है।
आज - कल लड़कियां अपने नेल्स पर फूल, पत्तियां या फिर यहां तक कि अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर भी जाएं, तो उनका नाम के अक्षरों को अपने नेल्स पर बनवा सकती हैं। मगर परेशानी की बात ये है कि अब नेल आर्ट बनवाने के लिये कोई हर बार ब्यूटी पार्लर कितनी बार जाएगा।
पर आप चिंता मत कीजिये क्योंकि आप भी इन खूबसूरत नेल आर्ट को आराम से घर पर ही बना सकती हैं। आइये जानते हैं हमारी ब्यूटी एक्सपर्ट के कुछ आसान से नेट आर्ट बनाने के टिप्स, जिससे कुछ ही मिनटों में आपके नाखून बेहतरीन लगने लगेंगे।

Tip 1
नेल्स को वाइट कलर देने के लिये उस पर बेस कोट जरुर लगाएं। यह आपके नेल्स को अच्छी कंडीशन में रखते हैं और मैनीक्योर जैसा लुक देते हैं।
Tip 2
नेल्स को क्लासी ओवल शेप में कांटे। इससे उंगलियों का रूप पूरी तरह से बदल जाएगा और आपको एक अच्छा लुक मिलेगा।

Tip 3
आज कल ट्रेंड में शॉर्ट और चौकोर आकार के नेल्स कफी चलन में हैं।
फ्रेंच मेनीक्योर
अगर आपके पास सही टूल्स हैं, तो आप आराम से एक अच्छा मैनीक्योर कर सकती हैं। आइये जानें इन तीन स्टेप्स की मदद से एक परफेक्ट फ्रेच मेनीक्योर कैसे करें:

STEP 1 - बेस कोट
सबसे पहले नेल्स को स्मूथ लुक देने के लिये उस पर बेस कोट लगाएं।
STEP 2 - नेल टिप कलर
उसके बाद नेल टिप गाइड्स और फिर वाइट नेल टिप कलर। जब तक यह सूख ना जाए तब तक गाइड्स को निकालें नहीं। ऐसा करने से आपके नेल परफेक्ट शेप में दिखने लगेंगे।

STEP 3 - फ्रेंच मेनीक्योर कलर लगाएं
अब आखिर में मैचिंग ग्लॉसी फ्रेंश मेनीक्योर कलर लगाएं। इसके बाद जब फिनिशिंग देने की बात आए तो नेल्स पर ग्लॉस कोट लगाना ना भूलें क्योंकि इससे कलर काफी लंबे समय तक टिका रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
