Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
नेल रिमूवर खत्म हो गया?, टूथपेस्ट और नींबू से छुड़ाएं नेल पॉलिश
पार्लर में हाथों के लिए कराया हुआ एक अच्छा मेनीक्योर हाथों में ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। मेनीक्योर के कुछ दिनों बाद हाथों से छूटता नेलपॉलिश हाथों के लुक को खराब कर देता है। क्या हो अगर आपको एक दम से किसी ऑफिशियल मीटिंग या फिर डिनर डेट पर जाना हो। ऐसे नाखूनों के साथ आप कहीं भी नहीं जा सकती हैं। दिक्कत और भी बढ़ जाती है जब आपके पास आपका नेल रिमूवर खत्म हो जाएं। हाथों से छूटती नेलपॉलिश आपके लुक के साथ आपका इम्प्रेशन भी डाउन करता हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं जो संकट की घड़ी में आपके नाखूनों के लिए काम आ सकता है। इन घरेलू उपायों से

आप नेल पोलिश छुड़ा सकते हैं।
रबिंग ऐल्कॉहल या स्पिरिट
अगर आपके पास रबिंग ऐल्कॉहल है जिसे आम भाषा में डॉक्टर्स स्पिरिट कहा जाता है भी आसानी से नेल पॉलिश रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। और अगर आपके नाखूनों में किसी तरह का इन्फेक्शन है तो ये क बेहतरीन सब्सिट्यूट है क्योंकी इसमें हैं ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़। अपने नाखूनों को 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डुबोएं, पोछें और फिर स्पिरिट में डूबी रुई से नेल पेंट हटाना शुरू करें।
गर्म पानी
अगर घर में सिरका या एल्कोहल ना उपलब्ध हो तो गर्म पानी भी नेल पॉलिश के लिए उपयोग किया जा सकता है। एक कटोरी में गर्म पानी लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से मल लें। पुराना नेल पॉलिश उतर जाएगा।
डियोडरेंट
बस अपने नेल पेंट लगें नाखूनों पर डियोडरेंट स्प्रे करें और तुरंत रुई से पोछ लें। डियोडरेंट में भी नेल पेंट रिमूवर जैसे ही कॉम्पोनेंट्स होते हैं जिस वजह से ये नेल पेंट हटाने में मदद करता है। तो उठाइए अपना डियो और लग जाइए काम पर।
नेल पॉलिश
जी हां, बस अपनी पुरानी लगी नेल पेंट पर एक कोट नेल पेंट लगाएं और तुरंत रुई या मुलायम कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि नेल पेंट सूख ना जाए और बहुत पतला कोट लगाएं। ये करने के लिए ट्रांसपेरेंट टॉप कोट बेस्ट है।
हेयर स्प्रे
हेयर स्प्रे में भी रबिंग एल्कोहल मौजूद होता है जो कि नेलपॉलिश रिमूवर के लिए एक बढि़या ऑप्शन है। हाथों में जमा नेलपेंट निकालने के लिए थोड़े से हेयरस्प्रे को नाखूनों में छिड़क लें। उसके बाद नाखूनों को कॉटन पेड से पोंछ लें।
हैंड सेनेटाइजर
हैंड सेनेटाइजर हाथ साफ करने के अलावा नाखून पॉलिश हटाने के भी काम आता है। हाथों में लगे पुराने और शाइन खो रहे नेलपेंट्स को हटाने के लिए हैंड सेनेटाइजर को रुई के बॉल से नाखूनों पर लगाएं और पोंछ लें।
विनेगर और नींबू
एप्पल साइडर विनेगर और नींबू के रस दोनों को मिला लें।नेल पेंट हटाना शुरू करने से पहले अपने नाखूनों को गुनगुने पानी में 5 मिनट के लिए डुबोएं और फिर पोछ लें। अब नींबू और विनेगर को सोल्यूशन में डुबोई रुई को 10 सेकेंड के लिए नाखूनों पर रखें और फिर इसे हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाना शुरू करें। ज़रूरत पड़ने पर दोबारा करें।
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट बड़े काम का होता है। अगर नेल पॉलिश पूरी तरह ना छूट रही हो तो नाखून पर टूथपेस्ट लगा लें। धीरे-धीरे इसे कॉटन से रगड़ें नेल पॉलिश छूट जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
