Latest Updates
-
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
ग्लॉसी लिपस्टिक को इन 3 आसान तरीकों से दें मैट लुक
बदलते समय के साथ फैशन का रुझान भी बदलता रहता है। ट्रेंड कर रहे मेकअप और लुक को हर कोई फॉलो करना चाहता है। मैट लिपस्टिक ट्रेंड कर रहे प्रोडक्ट्स में से एक है। इन दिनों ज्यादातर लड़कियों को मैट लिपस्टिक ही पसंद आ रहे हैं। बाजार में मैट लिपस्टिक की वैरायटी की भरमार है जो आपको अलग अलग रंग और ब्रांड्स के मिल जाएंगे।

दरअसल मैट लिपस्टिक ज्यादा लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है। सभी लड़कियां ग्लॉसी और मैट दोनों तरीके की लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैं। ऐसे में मायूस होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि आप अपनी नार्मल शाइनी लिपस्टिक से मैट लुक कैसे पा सकती हैं।

पहला आईडिया
इसके लिए आपको टिश्यू और ट्रांसलूसेंट पाउडर की जरूरत है। अब आपके पास जो नार्मल लिपस्टिक है उसे अपने होठों पर लगाएं। टिश्यू की मदद से होठों पर मौजूद एक्स्ट्रा नमी कम हो जाएगी। अब ट्रांसलूसेंट पाउडर लें और उसे टिश्यू के ऊपर डालकर होठों पर लगाएं। अब धीरे धीरे टिश्यू को हटाएं। आप देखेंगी कि आपकी नार्मल लिपस्टिक मैट में बदल चुकी है। लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने में ट्रांसलूसेंट पाउडर काफी मदद करता है और इसकी मदद से ही आपके लिपस्टिक को मैट लुक भी मिलता है।

दूसरा आईडिया
अपनी लिपस्टिक को मैट लुक देने का ये सबसे आसान आईडिया है। कई बार आपके पास समय की कमी होती हैं जिसकी वजह से बिना मेकअप किये ही आपको बाहर निकलना पड़ जाता है। लेकिन उस जल्दबाजी में भी आप ये तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक टिश्यू पेपर की जरूरत है। अपनी लिपस्टिक होठों पर लगाएं और फिर टिश्यू को उसके ऊपर रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक की अतिरिक्त चमक खत्म हो जाएगी और आपको मिल जाएगा मैट लुक।

तीसरा आईडिया
इस विधि के लिए भी आपको एक टिश्यू और ट्रांसलूसेंट पाउडर की जरूरत है। सबसे पहले होठों पर लिपस्टिक अप्लाई करें। अब थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर अपनी उंगलियों में लें और उसे बहुत हल्के से अपने होठों पर लगाएं। अब अपने होठों को इस तरह ढकें जिससे एक्स्ट्रा पाउडर को टिश्यू की मदद से हटाया जा सके या फिर आप टिश्यू पेपर को ही अपने होठों पर लगा लें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगी कि आपकी लिपस्टिक मैट लुक दे रही है।

लगानी है सही ढंग से मैट लिपस्टिक तो इन बातों का रखें ख्याल
मैट लिपस्टिक लगाने का सही तरीका भी आपको मालूम होना चाहिए। आप लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले अपने होठों पर मौजूद डेड स्किन हटा लें। उसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपके होंठ फटे और दरारों से भरे नजर आएंगे।
अगर आप लिप लाइनर के साथ लिपस्टिक लगाएंगी तो होठों की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
होंठों को थोड़ा मॉइश्चराइज करने के बाद ही मैट लिपस्टिक लगाएं।
मैट या फिर कोई दूसरी लिपस्टिक हटाने के लिए अपने होठों को रगड़े नहीं बल्कि इसके लिए क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications











