Latest Updates
-
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट
Diwali Makeup Ideas: लाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ऐसे मेकअप करें कैरी, मिलेगा एलीगेंट लुक

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। हर तरफ धूम मची है। महिलाएं अपने कपड़ो से लेकर मेकअप पर खास ध्यान दे रही हैं। अपने लुक को सबसे अलग रखने के लिए महिलाएं हर संभव काम कर रही हैं, जो उन्हें औरों से अलग बना पाए। फेस्टिव सीजन में अधिकतर महिलाएं हैवी कलर के आउटफिट्स कैरी करना पसंद करती हैं। तो कुछ महिलाओं को लाइट कलर के आउटफिट पहना पसंद होता है। लेकिन इस तरह के आउटफिट के साथ महिलाएं कैसा मेकअप करें, इसे लेकर उलझन में पड़ी रहती हैं। तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप आइडिया लेकर आए हैं जिन्हें आप लाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

स्किन कलर के ऑउटफिट
व्हाइट, बेज और स्किन कलर बहुत लाइट होता है। ऐसे आउटफिट्स के साथ डार्क मेकअप अच्छा नहीं लगता। ऐसे आउटफिट्स के साथ आप लाइट या न्यूड मेकअप ही कैरी करें। अगर आप चाहे तो अपने आई मेकअप को थोड़ा डार्क लुक दे सकते हैं। इससे आपको एक यूनिक लुक मिलेगा।

येलो कलर ऑउटफिट
येलो कलर में भी बहुत से शेड्स होते हैं। जिसमें लाइट येलो कलर काफी फ्रेश लुक देता है। लाइट येलो कलर के आउटफिट के साथ कंट्रास्ट मेकअप चुने। ऐसे लुक के साथ आप मोव कलर का मेकअप भी अपने लिए चुन सकती हैं।अगर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। ये मेकअप आपके आउटफिट को सेटल करने में मदद करेगा। आप चाहे तो ब्राउन कलर या ग्लिटर से अपना आई मेकअप कर सकती है। इस लुक में आप काफी एलीगेंट लगेंगी।

फ्लोरल लाइट कलर आउटफिट
इस तरह का आउटफिट काफी सिम्पल और सोबर लगता है। आजकल फ्लोकल प्रिंट के वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट्स काफी ट्रेंड में है। आप दिवाली या किसी पार्टी के लिए अगर फ्लोरल प्रिंट कलर में लाइट पिंक या आसमानी रंग के कपड़ों को चुन रही हैं, तो इस तरह की ऑउटफिट के कलर के साथ आप किसी भी तरह के पिंक या ब्लू कलर के लाइट मेकअप को चुन सकती हैं। अपने मेकअप लुक को और हाइलाइट करने के लिए आप बेस मेकअप को चुन सकती हैं। और अपने लिप्स को ग्लोसी लुक देने के लिए लिप ग्लॉस का यूज भी कर सकती है। इस तरह के आउटफिट और मेकअप के साथ आप एक स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications