Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
नए साल में रूल करेंगे ये 7 मेकअप ट्रेंड
हर नए साल की तरह, 2020 शुरू होने के साथ ही, फैशन जगत में अनगिनत नए ट्रेंड आ चुके हैं। इंटरनेट पर भी इन दिनों इन्हीं नए मेकअप ट्रेंड की जमकर चर्चा हो रही है। फैशन इंडस्ट्री में इस बार बहुत अलग, हटकर और नेचुरल चीजों पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में खुद के लिए सही और बेस्ट मेकअप ट्रेंड चुनने का काम थोड़ा मुश्किल होने वाला है। 2020 के नए फैशन ट्रेंड्स को सही से फॉलो करने के लिए हमने आपके लिए 7 मेकअप ट्रेंड शॉर्टलिस्ट किए हैं ताकि हर बार की तरह इस साल भी आप बेहद खूबसूरत दिखें और पार्टी में सभी की निगाहें आप पर ठहर जाएं।

वाइब्रेंट मसकारा, ब्लैक हुआ पुराना
2020 बहुत ही रंगीन होने वाला है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल फैशन इंडस्ट्री में रंगीन मसकारे का ट्रेंड आने वाला है। इस साल सिंपल ब्लैक मसकारे की जगह रंगीन मसकारा आपकी आंखों को ट्रेंडी लुक देने वाला है। अगर आपको रंगों को लेकर थोड़ा सा भी संकोच है तो आप ऐसे रंगों का चुनाव कर सकती हैं, जो ज्यादा ब्राइट नहीं हों, जैसे कि नीला और हरा।

बिना मेकअप, वाला फ्रैश लुक
शादी और पार्टी में अगर आप मेकअप करके थक चुकी हैं और फ्रेश लुक पाना चाहती हैं, तो इस साल 2020 में आप बिना मेकअप का ट्रेंड फॉलो कर सकती हैं। हाल ही के दिनों में बहुत सी बॉलीवुड डीवाज ने इस नो मेकअप के ट्रेंड को और बढ़ावा दिया है।

शार्प नहीं, घनी हो आईब्रो
अब वह जमाना जा चुका है जहां आईब्रोज को हमेशा सही शेप और सही कलर में रखने का ट्रेंड था। 2020 में प्राकृतिक भौहों का ट्रेंड जोरों पर रहेगा। इस बार आपको लुक को पूरा करने के लिए आईब्रो शार्प नहीं बल्की घनी रखनी होगी। ऐसे में अब आपको हर महीने पार्लर जाकर आईब्रोज के लिए थ्रेडिंग का दर्द नहीं सहना पड़ेगा।

हर स्किन टोन के साथ मैच करेंगे गहरे लिप कलर
लिप कलर जैसे कि रेड, पर्पल, ब्राउन और दूसरे गहरे रंग इस बार 2020 में बहुत हिट रहेंगे। इन दिनों यह तमाम रंग हर स्किन टोन के साथ मैच हो जाते हैं और दिखने में भी बहुत मॉडर्न लुक देते हैं। ऐसे में अगर आपके लिए यह कलर नए हैं और शेड सिलेक्ट करने में मुश्किल हो रही है तो आप मॉव टोन और बैरी रेड जैसे रंगो के साथ शुरूआत कर सकती हैं।

गिल्टरी आईज की विस्तृत रेंज
हर बार कि तरह इस साल भी गिल्टर्स का दबदबा रहेगा। गिल्टर आईशैडो और लाइनर्स की इस बार विस्तृत रेंज देखने को मिल सकती है। जहां इन्हें लगाना आसान है, वहीं इन्हें उतारने में थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से जांच लें।

दो अलग रंगों वाला मिसमैच आईशैडो
आमतौर पर आईशैडों में एक ही रंग या फिर उससे मिलते जुलते रंगों का इस्तेमाल होता आया है। लेकिन 2020 से आईशैडो में मिसमैच का ट्रेंड जोर पकड़ेगा। सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक्सपेरिमेंट जरूर ट्राई करें। जैसे कि मान लिजिए कि आपकी ड्रेस गुलाबी और पीले रंग की है तो, आईशैडो में यही कलर रिफलेक्ट करते दोनों कलर्स लगा सकती हैं।

ड्रिमी लुक देने वाले हल्के लिप कलर
जरूरी नहीं है कि हर बार पार्टी या फिर आउटिंग के लिए गहरे लिप कलर्स लगाए जाएं। आप चाहें तो इस साल हल्के लिप शेड्स भी आजमा सकती हैं। 2020 में इस तरह के लिप कलर्स का ट्रेंड जोरों पर होगा, क्योंकि यह लिप कलर्स आपके होठों को एक ड्रिमी लुक देते हैं। साथ ही इनका रखरखाव भी बहुत ही आसान है।



Click it and Unblock the Notifications
