Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
न्यू K-ब्यूटी ट्रेंड स्लगिंग क्या है, जिसने इंटरनेट पर लगाई है आग!
आज के टाइम अगर आप यूट्यूब पर या फिर शॉर्ट वीडियो एप पर ब्यूटी ट्रेंड देखते हैं तो सबसे ज्यादा वीडियो आपको कोरियन ब्यूटी से रिलेटेड ट्रेंड मिल जाएंगें। इंडिया में भी के-ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भी काफी मांग होने लगी है। साथ ही कोरियन ब्यूटी को लेकर जितने भी ट्रेंड आते हैं यहां पर काफी लोकप्रिय हो जाते हैं। आजकल वैसलीन पेट्रोलियम जेली को लेकर फेमस के-ब्यूटी ट्रेंड इन हैं। आप अपनी सॉफ्ट, चिकनी और मॉश्चराइज्ड स्किन पाने के लिए वैसलीन से अपने चेहरे को कोट कर सकते हैं। इसे 'स्लगिंग' कहा जाता है। इस लोकप्रिय के-ब्यूटी ट्रेंड के बारें में हम आपको यहां डिटेल में बता रहे हैं-

पहले बात करते हैं कि स्लगिंग क्या है?
स्लगिंग आपकी नाइट स्किनकेयर रूटीन के लास्ट स्टेज के रूप में आपके चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने की प्रोसेस है। डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, स्लगिंग का इस्तेमाल आपके द्वारा यूज किए गए दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नमी को लॉक करने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा से पानी के नुकसान को भी रोकता है। साथ ही सर्दियों के मौसम में ये खासा प्रभावी हो जाता है। क्योंकि इस दौरान आपकी त्वचा रफ और शुष्क महसूस करने लगती है।

कौन नहीं कर सकता स्लगिंग ?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (एएडी) ने इस बारें में सुझाव दिया है कि अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो आप को पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि इससे चेहरे के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं। जिससे आपकी त्वाचा ब्रेकआउट हो सकती हैं।

आप अपनी स्किन पर स्लगिंग को कैसे कर सकती हैं-
स्टेप 1- आप अपने डेली स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करते रहें, लेकिन किसी भी तरह के फेस ट्रीटमेंट और चेहरे के तेल को शामिल न करें
स्टेप 2- अपने हाथों की उंगलियों से पेट्रोलियम जेली लें और उसको अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से और सही तरह से लगाएं।
स्टेप 3- पेट्रोलियम जेली को चेहरे पर लगाने के बाद आप अच्छी नींद लें और एक्ट्ररा प्रोडक्ट को हटाने के लिए अपने चेहरे को सुबह पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
