Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
यह वार्डरोब हैक्स पुरूषों के आएंगे बेहद काम, जानिए आप भी
जब स्टाइल की बात होती है तो अक्सर लड़कियां अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करती हैं, लेकिन पुरूषों के लिए भी स्टाइलिश दिखना उतना ही जरूरी हो गया है। अमूमन पुरूष अपने स्टाइल की मदद से एक एलीगेंट लुक क्रिएट करते हैं। लेकिन यह तभी संभव है, जब उन्हें अपने वार्डरोब से जुड़े कुछ हैक्स पता हो। दरअसल, कुछ ऐसे वार्डरोब हैक्स हैं, जो ना सिर्फ पुरूषों के वार्डरोब बल्कि उनके लुक्स को भी स्पाइसअप करते हैं। तो चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में-

स्लीव्स को करें रोल
अगर आप ऑफिस में व्हाइट शर्ट पहनकर गए हैं। लेकिन अब आप उसी से केजुअल लुक कैरी करना चाहते हैं तो बस अपनी स्लीव्स को रोल करें। यह आपको केजुअल्स में भी हॉट लुक देगा। इतना ही नहीं, इस हैक की मदद से आप एक ही शर्ट को केजुअल्स से लेकर प्रोफेशनल लुक में कैरी कर सकते हैं।

सॉक्स पर करें फोकस
मोजों पर आमतौर पर किसी का ध्यान नहीं जाता, क्योंकि यह पैंट के नीचे पहने जाते हैं। लेकिन पुरूषों को अपने आउटफिट के साथ-साथ सॉक्स पर भी फोकस करना चाहिए। खासतौर से, आप न्यूट्रल सॉक्स में इनवेस्ट करें और अपने फुटवियर के साथ-साथ सॉक्स के लुक को भी एन्हॉन्स करें।

कॉलर पर दें ध्यान
विंटर्स में अक्सर पुरूष अपनी शर्ट को आयरन करना जरूरी नहीं समझते, क्योंकि वे उसे उपर स्वेटर या जैकेट आदि कैरी करते हैं। लेकिन इस स्थिति में भी आपको अपने कॉलर पर ध्यान देना चाहिए। हमेशा इस बात पर ध्यान दें कि आपकी शर्ट का कॉलर क्लीन व अच्छी तरह से आयरन हो।

अच्छी वॉच में करें इनवेस्ट
पुरूषों के लिए एसेसराइज करने के ऑप्शन लिमिटेड होते हैं। ऐसे में आप इस हैक की मदद लें। बेहतर होगा कि आप एक बेहतरीन ब्रांडेड वॉच को जरूर पहनें। यह आपके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बनाता है। भले ही आप केजुअल्स में हो या फिर आपने सूट आदि पहना हो, वॉच देखने में बेहद ही स्टाइलिश लगती हैं।

जरूर पहनें सनग्लासेस
अगर आप अपने वार्डरोब को एक स्टाइलिश मेकओवर देना चाहते हैं तो ऐसे में आप सनग्लासेस पहन सकते हैं। सनग्लासेस ना सिर्फ आपकी आंखों को सूरज की किरणों से प्रोटेक्ट करेंगे, बल्कि इससे आपका लुक भी बेहद स्टाइलिश नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
