Latest Updates
-
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ क्यों किया जाता है? जानें इसका महत्व -
Bigg Boss 20: कौन हैं नकुल ढुल? वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बिग बॉस ने आधी रात को शो से क्यों निकाला बाहर -
World Arthritis Day 2026: आर्थराइटिस के मरीज भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ जाएगा दर्द -
Shardiya Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम
Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल, नहीं होगी हेयर फॉल ही समस्या
Monsoon Hair Care Tips: भारत के कुछ राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। बारिश का मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है, जिनमें बालों का झड़ना एक आम समस्या है। दरअसल, हवा में बढ़ी नमी (मॉइस्चर) की वजह से बाल कमजोर होकर ज्यादा टूटने और झड़ने लगते हैं। ऐसे में, बालों को स्वस्थ बनाए रखने और हेयर फॉल को कम करने के लिए आप कुछ जरूरी टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स, जिन्हें फॉलो करके मानसून में बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है -

माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें
बरसात के मौसम में स्कैल्प पर पसीना, धूल और अतिरिक्त तेल जमा होने लगता है, जिससे बाल बेजान और कमजोर महसूस हो सकते हैं। ऐसे, में बालों की सफाई के लिए माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। यह स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है और बालों की प्राकृतिक नमी को भी बनाए रखता है। शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने से बाल मुलायम रहते हैं और उलझने की समस्या भी कम हो सकती है।
चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें
मानसून में बाल ज्यादा उलझ सकते हैं, इसलिए बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इससे बालों पर कम दबाव पड़ता है और टूटने की संभावना कम होती है। कंघी करते समय हमेशा बालों के निचले हिस्से से शुरुआत करें और धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें। साथ ही, गीले बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि इस समय बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और वे आसानी से टूट सकते हैं।
हीट स्टाइलिंग कम से कम करें
बार-बार ब्लो ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल करने से बालों की नमी कम हो सकती है, जिससे वे रूखे और कमजोर हो जाते हैं। पहले से नमी वाले मौसम में हीट स्टाइलिंग बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मानसून के दौरान ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल जितना कम हो सके उतना बेहतर है। बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने देना और उन्हें ज्यादा हीट से बचाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें
बारिश के मौसम में बालों को बहुत ज्यादा कसकर बांधने से बचना चाहिए। लगातार टाइट पोनीटेल, बन या चोटी बनाने से बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। अगर बाल बांधने जरूरी हों तो उन्हें हल्के और आरामदायक तरीके से बांधें। इससे जड़ों पर अनावश्यक खिंचाव नहीं पड़ेगा और बालों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी कम रहेगा।
पौष्टिक और संतुलित आहार लें
बालों की अच्छी सेहत केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है। बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, विटामिन ए, विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंडे, दूध, दही, मेवे और बीज जैसी चीजों को शामिल करने की कोशिश करें। संतुलित आहार न सिर्फ बालों को पोषण देता है, बल्कि उनकी जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
