Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उमस भरी गर्मी से पाना है छुटकारा, रात को सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये पिपरमिंट नाइट क्रीम
मानसून में अक्सर धूल-मिट्टी के साथ पसीने और चिपचिपी स्किन के कारण डल हो जाती है। जिस कारण स्किन पर पिंपल्स, ब्रेकआउट निकलने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन की केयर करना बहुत जरूरी हो जाती है।
बारिश के मौसम में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए जरूरी है कि आप दिन के समय अपने स्किन की केयर करने के साथ नाइट केयर करना भी महत्वपूर्ण है। कई लोग रात को स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए नाइट क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले नाइट क्रीम थोड़े महंगे होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए होम मेड पिपरमिंट नाइट क्रीम की रेसिपी लेकर आए हैं। जो न सिर्फ आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करेगा बल्कि गर्मी और उमस से राहत दिलाने में भी काफी मददगार होगा।

पिपरमिंट नाइट क्रीम रेसिपी
सामग्री-
* शिया बटर - 1/4 कप
* नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
* जोजोबा ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
* पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल - 10-15 बूंदें
बनाने की विधि -
1. एक डबल बॉयलर या उबलते पानी के बर्तन के ऊपर एक कटोरे को रखें। फिर इसमें शिया बटर और नारियल का तेल पूरी तरह से तरल होने तक एक साथ पिघलाएं।
2. अब तेल और बटर के मिश्रण को आंच से उतार लें और कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
3. इस मिश्रण में जोजोबा ऑयल मिलाएं और अच्छी तरह मिलाने के लिए हिलाते रहें।
4. मिश्रण को तब तक ठंडा होने के लिए रख दें, जब तक यह आधा ठोस न हो जाए। आप इसे तेजी से ठंडा करने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख सकते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से सख्त होने न दें।
5. अब इस अर्ध-ठोस मिश्रण में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की बूंदे डाले और अच्छी तरह मिला दें।
6. क्रीम को एक साफ, एयर टाइट कंटेनर में डालकर स्टोर करें।
7. क्रीम को कमरे के तापमान पर या रेफ्रिजरेटर में पूरी तरह जमने के लिए रख दें।
आपकी DIY पेपरमिंट नाइट क्रीम अब इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है। सोने से पहले इसकी थोड़ी सी मात्रा अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, धीरे-धीरे अपनी त्वचा पर मालिश करें। पेपरमिंट ऑयल आपकी स्किन को ठंडक का अहसास कराएगा, जबकि शिया बटर और नारियल का तेल आपकी त्वचा को नमी और पोषण देने में मदद करेगा। लेकिन ध्यान रहे पेपरमिंट ऑयल कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। इसलिए चेहरे पर इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
