Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
Gold Oil Fact vs Myth: आजकल सोशल मीडिया पर स्किनकेयर से जुड़े कई ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। कभी किसी घरेलू नुस्खे से ग्लोइंग स्किन मिलने का दावा किया जाता है, तो कभी किसी इंग्रीडिएंट को एंटी-एजिंग से जोड़ दिया जाता है। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों गोल्ड ऑयल (Gold Oil) को लेकर भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोल्ड ऑयल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो, ब्राइटनेस और एंटी-एजिंग जैसे फायदे मिल सकते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, जानते हैं इस दावे में कितनी सच्चाई है।
Boldsky की इस नई फैक्ट-चेक सीरीज में हम सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होने वाले ऐसे दावों की पड़ताल करेंगे और उनकी सच्चाई आपके सामने रखेंगे। हमारा प्रयास है कि आपको हर वायरल दावे के पीछे की सही और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में मिले।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गोल्ड फेस ऑयल ट्रेंड
हाल ही में मशहूर आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ मनीषा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक इन्फ्लुएंजर गोल्ड फेस ऑयल के बारे में बात करती दिखती है। वीडियो की शुरुआत में वह यह बताती है कि सब उससे पूछते हैं कि 42 साल की उम्र में भी बिना फेशियल के उसके चेहरे पर इतना ग्लो कैसे है? उसके बाद वह एक खास तरह का ऑयल (गोल्ड ऑयल) बनाने का तरीका भी शेयर करती है। उसके मुताबिक, 100 ग्राम बादाम के तेल में 7-8 केसर के धागे और एक सोने का सिक्का डाल दीजिए। यदि सोने का सिक्का उपलब्ध न हो, तो आप किसी भी तरह का 22 कैरट का सोने का आभूषण डाल सकते हैं।
क्या गोल्ड ऑयल से मिलेगी जवां-चमकदार त्वचा?
डॉ मनीषा मिश्रा के मुताबिक, फेस ऑयल में सोने का सिक्का डालने से कोई खास फायदा नहीं मिलता। सोना एक inert material है, यानी यह सामान्य परिस्थितियों में रासायनिक रूप से निष्क्रिय रहता है और तेल या पानी में घुलता नहीं है। ऐसे में, सिर्फ सोने का सिक्का तेल में रखने से सोने का कोई खास हिस्सा तेल में घुलकर त्वचा तक पहुंच जाए, ऐसा नहीं होता। उन्होंने स्वर्ण भस्म का उदाहरण देते हुए आगे बताया कि आयुर्वेदिक फार्मूलों में इस्तेमाल होने वाला सोना सामान्य सोने के सिक्के से अलग होता है। इसे अलग तरीके से तैयार किया जाता है और बेहद छोटे कणों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसका उदाहरण सामान्य सोने के सिक्के पर लागू नहीं किया जा सकता।
फेस ऑयल में केसर डालने से क्या होगा?
डॉ मनीषा मिश्रा ने कच्चे केसर को लेकर भी एक अहम बात बताई। उनके अनुसार, अगर केसर के रेशे सीधे फेस ऑयल में डाल दिए जाएं तो तेल का रंग बदल सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केसर के सभी जरूरी एक्टिव कंपाउंड भी तेल में पर्याप्त मात्रा में आ गए हैं। केसर में क्रोसिन नाम का एक प्रमुख कंपाउंड पाया जाता है, जो पानी में घुलने वाला यानी water-soluble होता है। इसलिए सिर्फ केसर को तेल में भिगोने से क्रोसिन प्रभावी मात्रा में तेल में निकल आए, यह जरूरी नहीं है। आयुर्वेदिक तेल तैयार करने में केसर को अलग तरीके से प्रोसेस करके फार्मूला में शामिल किया जाता है। इसलिए घर पर कच्चा केसर और सोना डालकर तैयार किया गया तेल किसी वैज्ञानिक तरीके से तैयार स्किनकेयर फॉर्मुलेशन जैसा नहीं माना जा सकता।
गोल्ड से हो सकती है स्किन एलर्जी
इसी विषय पर बात करते हुए नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजी विभाग के कंसलटेंट डॉ अक्षत यादव बताते हैं कि सामान्य सोना रासायनिक रूप से निष्क्रिय होता है। इसलिए फेस ऑयल में सोने का सिक्का डालने से त्वचा को एंटी-एजिंग के फायदे मिलते हैं, इसका कोई पक्का वैज्ञानिक सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि सोने के सूक्ष्म कण (Gold nanoparticles) और सोने के तरल कण (colloidal gold) को लेकर कुछ शुरुआती रिसर्च जरूर हुई हैं, लेकिन उनके नतीजों को सामान्य सोने के सिक्के पर लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए अगर किसी स्टडी में सोने के सूक्ष्म कणों से फायदा देखा गया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि सोने का सिक्का तेल में डालने से भी वही असर होगा। डॉक्टर यह भी कहते हैं कि कुछ लोगों को सोने वाले त्वचा उत्पादों से एलर्जी या त्वचा में जलन की समस्या भी हो सकती है।
क्या Gold Oil का ट्रेंड वाकई सही है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सोने का सिक्का, सोने के बेहद छोटे कण (नैनोपार्टिकल्स) और तरल रूप में मौजूद सोना (कोलॉइडल गोल्ड) तीनों अलग-अलग चीजें हैं। इनका असर भी एक जैसा नहीं होता। इसी तरह, साधारण फेस ऑयल में कच्चा केसर डालना और वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए स्किन केयर प्रोडक्ट में केसर के सक्रिय तत्वों का इस्तेमाल करना, दोनों अलग बातें हैं। यानी सिर्फ फेस ऑयल में सोने का सिक्का और केसर डाल देने से त्वचा की बढ़ती उम्र के असर को कम करने या त्वचा को निखारने जैसे फायदे मिलेंगे, इसका अभी तक कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
