Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Sleeping Mask: रातभर स्लीपिंग मास्क लगाकर सोना चाहिए या नहीं? जानें सही जवाब
आज के समय में हर व्यक्ति इतना बिजी रहता है कि उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं होता है। ऐसे में व्यक्ति खुद को व अपनी स्किन को भी पैम्पर नहीं कर पाता है। जिसके कारण स्किन केयर का सबसे बेस्ट टाइम रात का माना जाता है। जब आप रात को सो रहे होते हैं और आपकी स्किन रिपेयर और रिजुविनेट हो रही होती है।
नाइट स्किन केयर रूटीन में स्लीपिंग मास्क के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया है। यह एक तरह के ओवरनाइट मास्क होते हैं, जिन्हें रातभर के लिए स्किन पर लगाकर ऐसे ही छोड़ दिया जाता है और फिर अगली सुबह स्किन को वॉश किया जाता है।

ये स्लीपिंग मास्क ना केवल स्किन को पोषित करते हैं, बल्कि उसे अधिक सॉफ्ट व स्मूथ बनाते हैं। कुछ लोग स्लीपिंग मास्क को हर दिन इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, स्लीपिंग मास्क को हर रात इस्तेमाल सही है या नहीं, यह भी सोचने वाली बात है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि हर दिन स्लीपिंग मास्क लगाने से क्या होता है-
स्लीपिंग मास्क क्या है?
स्लीपिंग मास्क को इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में जानने से पहले हम स्लीपिंग मास्क के बारे में समझें। वास्तव में, स्लीपिंग मास्क एक कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट है। यह एक ऐसा मास्क है जिसका उपयोग रात में सोते समय स्किन को नमी और पोषण तत्व करने के लिए किया जाता है। अमूमन स्लीपिंग मास्क हल्के क्रीम या जेल जैसे होते हैं। यह स्किन का हाइड्रेशन लेवल भी बढ़ाते हैं। स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन के एजिंग साइन्स को कम किया जा सकता है। साथ ही साथ, ये स्किन डैमेज को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं।
क्या स्लीपिंग मास्क रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए?
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि स्लीपिंग मास्क आपकी स्किन को अधिक हेल्दी और ब्राइटन बनाते हैं। लेकिन इसे हर दिन इस्तेमाल करना सही है या नहीं, आपको यह भी जरूर जानना चाहिए। जिस तरह स्किन केयर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान होता है, ठीक ऐसा ही स्लीपिंग मास्क के साथ भी होता है। हालांकि, स्लीपिंग मास्क में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं और उसमें पर्याप्त नमी भी पाई जाती है। लेकिन अगर आप अक्सर स्लीपिंग मास्क का उपयोग करते हैं, तो वे उल्टा असर करना शुरू कर देते हैं।
स्लीपिंग मास्क का रोजाना इस्तेमाल करने के क्या-क्या नुकसान हैं?
अगर आप बेहतर और जल्द रिजल्ट पाने के लिए हर दिन स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं तो इससे स्किन पर नेगेटिव इफेक्ट दिखाई देने लगते हैं। हो सकता है कि आपकी स्किन अधिक तेल का उत्पादन करना शुरू कर दें। जिससे वह अपनी प्राकृतिक नमी खो देगी और एक्ने होने का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए, आपको हमेशा मौसम और अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
सप्ताह में स्लीपिंग मास्क को कितनी बार इस्तेमाल करें?
आपको एक सप्ताह में स्लीपिंग मास्क का कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए, यह पूरी तरह से आपकी स्किन की जरूरतों पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आपकी स्किन ऑयली, एक्ने प्रोन या फिर सेंसेटिव है तो आपको सप्ताह में केवल 1 से 2 बार ही स्लीपिंग मास्क का उपयोग करना चाहिए। वहीं, अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में उसे अधिक नमी की जरूरत है। इस तरह की स्किन को अतिरिक्त पोषण देने के लिए स्लीपिंग मास्क को नाइट केयर रूटीन का हिस्सा बनाना काफी अच्छा माना जाता है। आप सप्ताह में 2-3 बार तक स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की स्किन से जुड़ी समस्या है तो बेहतर होगा कि आप पहले किसी स्किन केयर स्पेशलिस्ट से मिलें और उनकी सलाह पर ही स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
