Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शराब से करें त्वचा की देखभाल

आजमाएं यह अल्कोहल फेशियल
1. बियर फेशियल- बीयर लगाने से न केवल आपके बाल घने और चमकदार बनते हैं बल्कि बीयर से त्वचा पर भी चमतकारी असर देखने को मिलता है। हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा चाहिये तो, 2 चम्मच बीयर को शहद और कुछ बूंद सिरके साथ मिला कर लगाएं। इससे त्वचा को विटामिन बी मिलेगा और फटी एडि़यों की समस्या से भी राहत मिलेगी।
2. शैम्पेन फेशियल- शैम्पेन अंगूर के रस से बनाई जाती है और अंगूर हमारी त्वचा की झुर्रियों से लड़ने में मदद करते हैं। आपकी त्वचा बिल्कुल चमक जाएगी अगर आप शैम्पेन से अपनी त्वचा के पोर्स को साफ करेंगी। डेड स्किन को पील करने के लिए शैम्पेन और चॉक्लेट को मिला कर प्रयोग किया जाता है।
3. वाइन फेशियल- यह फेशियल काफी पॉपुलर है। इसको लगाने से त्वचा रिलैक्स हो जाती है और अगर आपके सिर में दर्द है, तो इसे अपने सिर पर लगा लीजिये और फिर देखिये की आपका सिर दर्द कैसे चला जाता है। इसके अंदर बहुत सारे पौष्टिक तत्व छुपे होते हैं, जिसे अगर एलो वेरा जैल के साथ मिला कर लगाया जाए, तो यह त्वचा में समा जाता है और छुपी हुई गंदगी को अंदर से साफ कर देता है।
4. वोडका फेशियल- त्वचा पर यह फेशियल ठंडा कर के प्रयोग किया जाता है। यह रेसीपी स्किन में कसाव लाने के लिए इस्तमाल की जाती है। इसको बनाने के लिए मिंट टी और रोज टी को अलग अलग कर के मिलाना होगा। उसके बाद दो चम्मच वोडका और नींबू को इसमें मिला कर फ्रीज कर दें। जब यह जम जाए तब इस आइस क्यूब को अपनी ढीली त्वचा पर कसाव लाने के लिए लगाएं।
5. विस्की फेस पैक- विस्की एक तरह की एंटीसेप्टिक सामग्री है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल या मुंहासे हो गए हैं, तो आपक विस्की का फेस पैक प्रयोग कर के उसे गायब कर सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए दो अंडे लें और उसमें 1 चम्मच मिल्क पाउडर, नींबू का रस और 2 चम्मच विस्की डाल कर पेस्ट बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
