Latest Updates
-
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
साफ त्वचा चाहती हैं तो लगाइये एप्पल मास्क
अगर आप कि त्वचा थकी हुई और बेजान सी लगती है तो उसे तुरंत चमकदार बनाने के लिये आप एप्पल मास्क बना कर लगा सकती हैं। सेब में विटामिन ए, बी, सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि आपकी त्वचा को तुरंत ही गंदगी से राहत दिलाएंगे। इसके साथ ही ये सनबर्न से भी निजात दिलाते हैं। इसमें ग्लाईकोलिक एसिड होता है जो कि त्वचा के पोर्स को अंदर से साफ करता है। साथ ही ये त्वचा से डेड स्किन को साफ कर के त्वचा को गोरा बनाता है। झाइयां मिटाने मे इसका कोई जवाब नहीं।
साथ ही अगर त्वचा पर मुंहासों ने परेशान कर रखा है तो भी एप्पल मास्क बहुत लाभदायक होता है। अगर सेब के गूदे को मुंह पर लगाएंगे तो इसका पीएच लेवल बना रहेगा और तमाम स्किन इंफेक्शन दूर होगें। एक सेब लीजिये और उसके गूदे को चेहरे पर पीस कर 20 मिनट लगाइये। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। धोने के बाद चेहरे पर क्रीम लगा लीजिये। यह मास्क हर तरह कि स्किन पर काम करता है और लाभ भी पहुंचाता है।

सेब के फायदे ही फायदे
- भोजन करने के बाद एक सेब खाइये इससे दांत चमक जाएंगे।
- रोजाना सेब खाने से झुर्रियां नहीं पड़ती।
- यह मास्क बनाने के लिये अच्छा है क्योंकि इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
- आंखों के डार्क सर्कल कम करने के लिये आप एप्पल का स्लाइस काट कर उसे आंखों पर लगा सकती हैं।
- चेहरे से काले धब्बे और झाइयां मिटाने के लिये आप आधा सेब काट कर उसका पेस्ट बना कर क्रीम वाले दूध के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं।
- यह त्वचा पर तेल को भी कम करता है।
- मुंहासों के लिये एप्पल मास्क बहुत ही फायदेमंद है।
- यह त्वचा को नमी प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
