Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाक का मुंहासा ठीक करने का घरेलू उपचार
एक्ने यानी मुंहासा एक ऐसी त्वचा संबन्धी समस्या है जो केवल गाल तक ही सीमित नहीं रहती। मुंहासा या तो नाम, सीना, पीठ और माथे आदि पर भी हो सकता है। अगर चेहरे पर मुंहासा हो गया तो इस पर ना तो कोई क्रीम काम करेगी और ना ही किसी प्रकार का मेकअप। इसके बावजूद भी आपके चेहरे पर एक्ने रहेंगे जो आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा करेंगे। चेहरे पर एक आम जगह है नाक, जहां पर भी मुंहासे पीछा नहीं छोड़ते।
नाक पर ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स काफी मात्रा में होते हैं जिससे नाक के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और उस जगह पर मुंहासे निकल आते हैं। नाक पर मुंहासे न हो इसके लिये आपको अपनी नाक को हमेशा साफ-सुथरा रखना होगा और उसे हमेशा स्क्रब करते रहना होगा। यदि आपकी नाक पर मुंहासे हो गए हैं तो यहां पर कुछ बेस्ट घरेलू उपचार हैं जो इस चीज़ के लिये फायदेमंद होगें।

छूने की कोशिश न करें
अपने पिंपल को छूने की कोशिश न करें। इससे बैकटीरिया चेहरे पर और ज्यादा फैल जाएगा और चेहरे पर अधिक पिंपल्स निकल जाएंगे। इसे कॉटन बॉल या साफ टिशू से ही पोंछे

चेहरा धोएं
अपने चेहरे को दिन में 4-5 बार धोएं। इससे मृत्य कोशिकाएं साफ हो जाएंगी और चेहरे के पोर्स में समाई गंदगी और तेल निकल जाएगा। हमेशा ठंडे पानी का ही प्रयोग करें।

पिंपल को ना फोडे
अगर आप चाहती हैं कि एक्ने बढे़ न तो उसे बिल्कुल भी न दबाएं। वह अपने समय से ही जाएगा।

ओट स्क्रब
ओट को मिक्सी में पीस कर उसमें शहद मिला लीजिये। इससे अपनी नाक को दिन में दो बार स्क्रब करें। इससे नाक का एक्ने साफ हो जाएगा।

टी ट्री ऑइल
यह नाक तथा शरीर के अन्य भागों से एक्ने मिटाने मे मदद करता है। अपनी नाक को टी ट्री ऑइल से मसाज करें और 10 मिनट छोड़ कर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें।

नींबू
एक्ने को हटाने के लिये नींबू का सहारा लिया जा सकता है। इसमें एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा को साफ करता है।

स्टीम
आप 20 से 30 मिनट के लिये भाप ले सकती हैं। इससे पोर्स खुल जाएंगे और अत्यधिक तेल निकल जाएगा।

सेब का सिरका लगाएं
इसमें कॉटन की बॉल डुबोएं और अपने नाक को इससे पोंछे। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसको लगाने से पहले देख लें कि आपको एसिड से कोई परेशानी तो नहीं।

आइस
पिंपल्स दर्द बहुत करते हैं और उनमें सूजन भी दिखाई पड़ती है। बरफ के टुकड़े को रूमाल में बांध लें और उससे प्रभावित चेहरे के हिस्से को दबाएं। इससे पिंपल का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।

एलोवेरा जैल
नाक के मुंहासे को आप एलोवेरा जैल से मसाज कर के ठीक कर सकती हैं। इससे पिंपल हल्के रंग का हो जाएगा और आपका चेहरा चमकने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
