Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
साफ और मुहांसों रहित त्वचा कैसे पाए?
क्या आपको मुंहासे बहुत सताते हैं? क्या दोषरहित चेहरा पाने का कोई रास्ता नहीं सूझता? एक आकर्षक, निर्दोष चेहरा पाने के लिए इस लेख को पढ़ें। हम यहां पर कुछ टिप्स और फेस पैक देगें इसलिये कुछ सावधानी बरतनी जरुरी है। जैसे, इस विधी को रोज़ न करें। सूखी त्वचा से बचने के लिए इसे सप्ताह में एक बार या कुछ दिनों के अंतराल पर करें। इस बात को हमेशा समझे कि एक दिन में ही मुंहासें गायब नहीं हो जाते। इन्हें जाने में समय लगता है।
मुहांसों को फोड़ें न क्योंकि इससे आपके चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं और यह केवल एक अस्थाई तरीका है। पूरी तरफ से साफ़ चेहरा पाने के लिए कुछ समय लग सकता है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करने पर आप साफ़ सुथरा चेहरा पा सकते हैं, जो आप चाहते थे।

चरण
1. अपना चेहरा, मेडिकेटेड सोप से धोएं। सुनिश्चित करें कि इसमें सेलिसिलिक अम्ल जरूर हो क्योंकि यह अम्ल मुहासों को मिटाने में बहुत सहायक है।
2. अखरोट स्क्रब के प्रयोग द्वारा चेहरे की मृत कोशिकायें हटायें। इससे डेड स्किन साफ हो जाती है जिससे चेहरा साफ दिखने लगता है।
3. ग्रीन टी का स्क्रब भी एक अच्छा उपाय है। यह चेहरे से लाल धब्बे और खुरदुरापन काफी प्रभावशाली रूप से कम करता है।
4. हालांकि यह वैकल्पिक है, खीरे का मास्क भी आपके चेहरे में सुधार ला सकता है। अपने चेहरे पर लगाकर इसे छोड़ दें जब तक कि यह सूख न जाए। इसे कमरे के तापमान पर ही सुखाएं। यदि आप इस मास्क को पंखे के सामने बैठ कर सुखाते हैं तो यह आपकी कोई सहायता नहीं करेगा। इस मास्क को चेहरे पर तब तक लगायें रखें जब तक यह अपने आप सूख न जाए। सूखने के बाद आप इसे निकालें और अपना चेहरा गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। यह सुनिश्चित करें कि सारा मास्क निकल जाए।
5. मुहांसों या फुंसियों पर बर्फ लगाएं। यदि आप बर्फ़ को लंबे समय तक रखेंगे तो यह मुहासों का आकार एवं उनकी लालिमा कम करने में सहायक होगा।



Click it and Unblock the Notifications