Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्लैक टी और ग्रीन टी में कौन है हेल्दी?
ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छी होती है लेकिन भारत में ग्रीन टी नहीं बल्कि ब्लैक टी का सबसे ज्यादा प्रभाव है। यहां के लोग अपनी थकान को दूर करने के लिये या तो मसाले वाली चाय पीते हैं या फिर ब्लैक टी। ब्लैक टी यानी की काली चाय सेहत के लिये बहुत ही फायदेमंद होती है।
पिछले दिनों हुई एक स्टडी में पता चला है कि ब्लैक टी हार्ट अटैक के रिस्क को 60 प्रतिशत कम कर देती है। आइये और जानते हैं कि ब्लैक टी में आखिर ऐसा क्या होता है जो हेल्दी है।

क्या ब्लैक टी ग्रीन टी से स्वास्थ्य वधर्क है
1. यदि आप रोजाना ब्लैक टी पीते हैं तो आपको हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉइड खराब कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है।
2. धमनी की दीवारों का सख्त होना और ब्लॉकेज होना कम हो सकता है यदि आप ब्लैक टी पिये तो।
3. इस तरह की चाय पाचन क्रिया में मददगार होती है और शरीर के मैटाबॉलिज्म रेट को भी बढाती है और यह बात ग्रीन टी के मामले में भी असरदार होती है।
4. ब्लैक टी पीने से वजन भी कम होता है क्योंकि आप उसमें ना तो दूध मिलाते हैं और ना ही चीनी। हमेशा टी बैग का प्रयोग करें। इस तरह से आप अपनी कैलोरी काउंट कर सकते हैं।
5. ब्लैक टी आपके बालों के लिये भी बहुत अच्छी होती है। बालों में हिना लगाने से पहले इसमें ब्लैक टी डाल लें और कुछ देर के बाद हिना बालों में लगा लें। इससे बाल काले और घने हो जाएंगे।
कैफीन की मात्रा:
वैसे देखा जाए तो दोनो तरह की चायों में स्वास्थ्य गुण छुपे हुए हैं, लेकिन अगर इसमें मौजूद कैफीन की बात करें तो ब्लैक टी में ग्रीन टी के मुकाबले 2 से 3 गुना ज्यादा कैफीन होती है। कैफीन की अपनी अलग खासियत होती है और वह यह कि यह वेट लॉस करने में मदद करती है लेकिन यह एक नशीला पदार्थ है। तो अब आप अपनी चाय खुद चुन सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
