Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा के सारे रोग मिटा दे ये घरेलू मसाले
जब बात आती है आपनी स्किन को चमकदार और रोगमुक्त करने कि तब हम ज्यादातर नेचुरल चीजे ही प्रयोग करने में समझदारी समझते हैं। क्योंकि एक तो इनका कोई साइडइफेक्ट नहीं होता और दूसरा ये त्वचा पर अपना जादुई असर छोड़ जाते हैं, जिसका बाजारू क्रीम से कोई मुकाबला नहीं होता। चेहरे पर मुंहासे, झाइयां और अन्य त्वचा संबन्धि समस्याएं किचन में मिलने वाले मसालों दृारा ठीक हो जाती हैं। इन मसालों से आप घर में ही होममेड फेस मास्क बना सकती हैं।
कुछ मसालों को आप पानी के साथ या फिर ताजी दही और गुलाबजल के साथ मिक्स कर के भी इस्तमाल कर सकती हैं। पर हां इन्हें लगाते वक्त ध्यान रखें कि कहीं ये आंखों में गलती से न पहुंच जाएं। तो आइये जानते हैं कि कौन से मसाले हैं जिन्हें आप इस्तमाल कर के पैक बना सकती हैं।

हल्दी
यह एक एंटीसेप्टिक है जो कि मुंहासों पर अपना असर छोड़ता है। इसे मिक्सी में पीस कर पानी के साथ पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं और लाभ उठाएं।

दालचीनी
दालचीनी पाउडर और पानी मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहर पर लगाएं। अगर चेहर पर पिंपल और गर्मी कि वजह से दाने निकल गए हैं तो वह इसे ठीक कर देगा।

काली मिर्च
इसे आप स्क्रब के रूप में प्रयोग कर सकती हैं। काली मिर्च पाउडर और दही को एक साथ मिलाइये और फेस मास्क बना कर लगाइये और 10 मिनट बाद चेहरे को हल्के से रगड़ कर साफ कर लीजिये।

अदरक
अगर चेहरे पर बहुत अच्छा ग्लो चाहिये तो ताजी अदरक काटिये और उसे अपने चेहरे पर रगड़ लीजिये, इसके 20 मिनट बाद चेहरे को धो लीजिये।

सौंफ
यह सेंसटिव स्किन के लिये बहुत अच्छी होती है। सौंफ क पाउडर को दूध के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धोएं। यह चेहरे से लालिमा को हटाता है और खुजली को दूर करता है।

लौंग
त्वचा से टैनिंग हटाने के लिये ये लाभदायक है। साथ ही यह चेहरे से गंदगी को साफ करता है।

तिल
मुठ्ठी भर तिल ले कर उसे पानी के साथ पीस लीजिये और पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे पर पडे़ मुंहासों के दाग हल्के पड़ जाएंगे।

ऑरिगैनो
ऑरिगैनो को दही के साथ मिलाइये और चेहरे के दाग धब्बों पर लगाइये। इसे 25 मिनट के बाद धो डालिये।

अजवाइन का फूल
अजवाइन के सूखे फूलों के साथ गुलाब जल मिलाएं। आप पाएंगे कि आपके मुंहासे दिन पर दिन कम होते जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
