Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
घर पर बनाइये खुद का फेशियल क्लींजर
बाजार में मिलने वाले फेशियल क्लींजर बहुत महंगे होते हैं और साथ में उनमें खूब सारा कैमिकल भी भरा रहता है। आप उन्हें जिस लिये प्रयोग करती हैं उसका उदे्शय पूरा नहीं हो पाता, चेहरा अच्छा होने के बजाए और ज्यादा खराब होता चला जाता है। अच्छा होगा कि बाजारु क्लींजर प्रयोग करने के बजाए घर पर बनाया हुआ क्लींजर ही प्रयोग करें। उदाहरण के तौर पर त्वचा में कसाव और कांति लाने के लिये आधा चम्मच बादाम पाउडर, 2 चम्मच जौ का आटा और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।
इस प्रकार आप घर पर ही कितने सारे फेशियल क्लींजर बना सकती हैं, तो आइये जानते हैं कि इसे कैसे घर पर बनाया जा सकाता है।
घर पर बनाइये खुद का फेशियल क्लींजर

1. फ्रिज में थोड़ा सा कच्चा दूध रखिये और कुछ घंटो के बाद उससे चेहरा साफ करने के लिये उसमें कॉटन बॉल डालिये। अब नम हो चुके कॉटन बॉल से अपने पूरे चेहरे और गर्दन को साफ कीजिये। कच्चे दूध से न केवल चेहरा साफ होगा बल्कि गर्मी के दिनों में वह कोमल भी होगा। इसके बाद चेहरे को गरम पानी से धोना न भूलियेगा।
2. कई लोगों की स्किन काफी संवेदनशील होती है, इसलिये उस पर कोई चीज काम नहीं करती। ऐसे में क्लींजर बनाने के लिये आपको ऑलिव ऑयल, जोजोबा ऑयल या फिर कैस्टर ऑयल का प्रयोग करना चाहिये।
3. उन लड़कियों की जिनकी त्वचा ऑयली है, वे 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिला लें। चेहरे को पहले फेस वॉश से धो लें और फिर क्लींजर का प्रयोग करें। इससे चेहरे में चमक आ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
