Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
जवानी को कैद करे ऑलिव ऑयल
तीस की उम्र में हर महिला खूबसूरत होने के साथ-साथ जवान भी दिखना चाहती है। ना केवल तीस पार कर चुकी महिलाएं ही बल्कि आजकल तो युवा वर्ग भी अपने फेवरेट सेलेब्रिटी की खूबसूरती देख, खुद को उन्हीं की तरह बना लेना चाहते हैं। पर खूबसूरती और जवानी को कोई भला कैसे कैद कर सकता है, लेकिन अगर आप कम उम्र से ही अपनी त्वचा पर ध्यान देने लगेगे तो आप अपनी जवानी को हमेशा के लिये कैद कर सकती हैं। जानिये ऑलिव ऑयल इस काम में कैसे मदद करता है।

1. खाने में प्रयोग - रोज खाना बनाने के लिये ऑलिव ऑयल का प्रयोग करना शायद थोड़ा महंगा पडे, लेकिन रोजाना के तेल और बटर, जिसमें ट्रांस फैट भरा पड़ा रहता है उससे अच्छा होगा कि आप ऑलिव ऑयल में बने खाने को खाएं। इस तेल से मोटापा नहीं बढेगा और स्किन बिल्कुल कोमल हो जाएगी। इसके साथ ही यह तेल आपके चेहरे पर पड़ी छुर्रियों को भी दूर करेगा।
2. मेकअप रिमूव करने के लिये- बाजार में मिलने वाली कई मेकअप रिमूवल क्रीम चेहरे पर बहुत हार्श होती हैं। आपको तो पता ही होगा कि आंखों के पास का एरिया कितना संवेदनशील होता है इसलिये यहां पर मेकअप रिमूव करने के लिये ऑलिव ऑयल का ही प्रयोग उचित होता है।
3. सलाद में प्रयोग- टमाटर हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छे होते हैं, इनमें एंटीएजिंग गुण पाए जाते हैं। इसलिये यह शरीर में जा कर अच्छे से अपना प्रभाव दिखा सकें इसके लिये आपको सलाद में टमाटर काट कर रखना चाहिये और उसके ऊपर से हल्का ऑलिव ऑयल छिड़क देना चाहिये। इन दोनों को मेल आपकी त्वचा के लिये किसी जादू से कम नहीं होगा।
4. रात को सोने से पहले- ऑलिव ऑयल का प्रयोग रुई में डुबो कर अपने चेहरे पर रात को सोते समय करें। यह चेहरे पर फ्री रेडिकल्स पर काम करेगा और चेहरे की एजिंग को कम करेगा। इसको अपने होंठो पर भी लगाइये जिससे वह कोमल बने और फटने से बचे।
5. सन डैमेज से करे सुरक्षा- आपको नहीं पता कि सूरज आपकी त्वचा को कितना नुकसान पहुंचाता है। एजिंग और सूरज की धूप से चेहरे को बचाने के लिये ऑलिव ऑयल का रोजाना प्रयोग कीजिये। साथ ही अगर आप सन बर्न के प्रभाव को कम करने के लिये सफेद सिरका और ऑलिव ऑयल मिला कर लगाएंगी और बाद में गरम पानी से नहा लेगी तो यह काफी असर करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
