Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
संवेदनशील त्वचा पर करें ये ब्लीच
संवेदनशील त्चचा पर कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। क्योंकि अगर गलती से कुछ भी उल्टा साीधा लगा लिया तो त्वचा पर लाल रंग के रैश और खुजली आदि शुरु हो जाती है। तो तब क्या करें जब त्वचा पर टैनिंग हो जाए और ब्लीच करना मुमकिन न हो। ऐसे में संवेदनशील त्वचा वाली महिलाएं घर पर प्रयोग की जाने वाली खाघ सामग्रियों का प्रयोग कर सकती हैं। संतरे का छिलका, टमाटर, नींबू, खीरा, ओटमील और दही आदि तो घर घर में मौजूद होते हैं। इन सभी सामग्रियों को आप अगर रोजाना अपनी त्वचा पर प्रयोग करेगी तो आपकी टैनिंग दूर होगी साथ में इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।
वैसे भी हमें अपनी त्वचा पर बेकार की बाजारू चीजे़ न प्रयोग कर के घर पर बनी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तमाल करना चाहिये। अच्छा होगा कि आप जो भी फल-सब्जियां आदि खाती हैं, उनका थोड़ा सा टुकड़ा अपनी त्वचा पर भी लगाएं। संवेदनशील त्वचा पर रसायनिक उत्पादों का बहुत बुरा असर पड़ता है और अगर ब्लीच की बात करें तो इसका खतरा अधिक पड़ता है। आइये जानते हैं कि संवेदनशील त्चचा पर कौन सा प्राकृतिक ब्लीच करें।

संतरे का छिलका और मिल्क पेस्ट
संतरे के छिलके को सुखा कर पीस लीजिये। इसमें थोड़ा सा दूध डाल कर गाढा पेस्ट बना लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे और शरी के अन्य भागों पर लगा कर 20 मिनट के बाद पानी से धो लीजिये।

टमाटर
अगर आपको अपनी त्वचा का रंग हल्का करना हो तो उस पर कटे हुए टमाटर का गूदा लगाइये। जब यह सूख जाए तब ठंडे पानी से धो लीजिये। इसको आप रोजाना लगा सकती हैं।

नींबू
नींबू को काटिये और उसके छिलके को अपने चेहरे तथा अन्य भागों पर रगडिये, फिर 10 मिनट बाद चेहरे को धो लीजिये। नींबू त्वचा को रूखा बना देता है इसलिये क्रीम लगाना मत भूलियेगा।

खीरा
संवेदनशील त्वचा पर खीरा ब्लीच का अच्छा काम करता है। खीरे के रस को घिस कर निकाल लीजिये और उसमें नींबू का रस डालिये। इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दीजिये और फिर चेहरा धो लीजिये। रोजाना ऐसा करने से चेहरा कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगेगा।

ओटमील ब्लीच
2 चम्मच पिसा ओटीमील, 1 चम्मच दही, 2 चम्मच नींबू रस और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल का मिलाइये। यदि पानी की जरुरत पडे़ तो पानी भी मिलाइये। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाइये और सूखने दीजिये। धोने के बाद क्रीम लगा लीजिये।

दही
अपने चेहरे पर दही लगाइये और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लीजिये। इसे रोजाना लगाइये तभी प्रभाव पडे़गा।



Click it and Unblock the Notifications
