Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाथों में ज्यादा पसीना आता है तो यह उपाय आजमाइये
क्या आपकी पसीनेदार हथेलियां आपको लोगों के सामने शर्मसार कर देती हैं? अगर हां तो परेशान मत होइये क्योंकि आज हम आपके लिये इस समस्या को दूर करने का उपचार लाए हैं। लेकिन सबसे पहले यह जानिये कि हथेलियों में इतना पसीना आता क्यों है। अत्यधिक पसीना होने का कई कारण है जैसे, हाइपरहाइड्रोसिस, लो ब्लड प्रेशर आअैर तनाव। पैरों के तलवे तथा हथेलियों में पसीने को आने से रोका जा सकता है, इसके लिये आपको कुछ उपयों को आजमाने की आवश्यकता है। वैसे तो इस समस्या का यह परमानेंट उपचार नहीं है लेकिन यह कुछ हद तक आपको राहत दिला सकता है।

अपनाएं यह उपचार -
बेकिंग सोडा- गरम पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला कर उसमें अपने पसीनेदार हाथों को डुबोएं। ऐसा केवल कुछ मिनट के लिये कीजिये और फिर देखिये कि इस घोल से हाथ को निकालने के बाद कई घंटो तक आपके हाथों में पसीना नहीं आएगा।
टैल्कम पाउडर- अगर हथेलियों में हल्का पसीना आता है तो, उस पर टैल्कम पाउडर लगाइये। आप अपने बैग में पाउडर रख भी सकती हैं जिससे जरुरत पड़ने पर इस्तमाल किया जा सकता है।
टी बैग- एक कटोर में पानी डाल कर उसमें 4-5 टी बैग डालिये और उसमें अपनी हथेलियों को भिगो दीजिये। यह प्राकृतिक रूप से आपके हाथों का पसीना कंट्रोल करेगी।
शराब- शराब में रूई का फाहा डुबोइये और उससे अपनी पूरी हथेलियों को रगडिये। कुछ ही घंटो में हथेलियों का सारा पसीना सूख जाएगा। पर इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे ज्यादा ना रगड़े नहीं तो त्वचा ड्राई हो जाएगी।
ध्यान- मेडिटेशन करने से आपके कई सारे रोग दूर हो सकते हैं। अत्यधिक पसीना तभी निकलता है जब आप स्ट्रेस में हों या आपको किसी बात की बेचैनी हो रही हो। लेकिन योग और ध्यान से आप अपने स्ट्रेस के लेवल को कम कर के पसीने को रोक सकते हैं।
अत्यधिक पसीना रोकने के लिये अपनी डाइट में सुधार भी करना जरुरी है। इसके अलावा लहसुन, प्याज और अन्य मसालों को खाने से पसीना ज्यादा बहता है, इसलिये इनका सेवन कंट्रोल में रह कर करें। टमाटर का रस भी रोजाना पीसे से इस समस्या से राहत मिलती है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
