Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
स्मूथ त्वचा पाने के लिये स्टेप
हम लोग गर्मियों के चरम की ओर बढ़ रहें हैं और साल भर में इस समय हमारी ज्यादातर त्वचा सबसे ज्यादा खुली रहती है। अपने चेहरे का ध्यान रखना आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होती है लेकिन पूरे शरीर की त्वचा को कोमल और चिकनी बनाना उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
अगर आपका रंग स्वयं ही गहरा हो जाये तब भी आपको अपनी त्वचा को दृढ़, नमीयुक्त और कसी हुई रखना चाहिये। पूरे शरीर पर सुन्दर और दृढ़ त्वचा के लिये 10 उपाय सुझाये गये हैं।

ब्रश से स्क्रब करें
प्राकृतिक रेशे वाले ब्रश से पूरे शरीर पर वृत्ताकर तरीके से बाहरी दिशा में ब्रश करें। इससे न केवल रक्त का प्रवाह बेहतर होगा बल्कि सेल्युलाइट भी कम होगा और मृत त्वचा परत को हटाकर कोमल त्वचा प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

चिकनी सतह को तैयार करें
शरीर पर सूखा ब्रश चलाने के बाद बॉडी स्क्रब के साथ फव्वारे में नहायें। इसके बाद नारियल तेल और चीनी के मिश्रण से अपनी त्वचा को एक वैभवशाली स्पा का एहसास करायें। इससे त्वचा बहुत सुन्दर दिखेगी और सुगन्ध आयेगी।

बॉडी वाश से मॉस्चुराइज करें
आजकल के बॉडी वाश में काफी कुछ होता है। इनमें से कई में ऐन्टी-ऑक्सीडेन्ट और त्वचा को दृढ़ करने वाले पोषक होते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार चुने - चाहे आपकी नमी सम्बन्धी जरूरत हो, त्वचा साफ करने की जरूरत हो या फिर मृत त्वचा हटानी हो। कुछ में मृत त्वचा को हटाने वाले ऐल्फा हाइड्रॉक्सी ऐसिड या ग्लाइकॉलिक अम्ल होते हैं।

मॉस्चुराइजर से पहले तेल लगायें
जी हाँ यह एक अतिरिक्त चरण है लेकिन तेल की एक परत के साथ आपकी त्वचा में नमी बन्द हो जायेगी। प्रक्रिया को तेज करने के लिये अपना पसन्दीदा तेल (जैसे मनोज तेल या बायो आयल जैसे उत्पाद) को स्पे बोतल में नहाने के समय प्रयोग करने के लिये रखें। तौलिये से पोछने के बाद पूरे शरीर पर छिड़कें।

स्ट्रेच मार्क दूर करें
खिंचाव के निशान किसी चीज से पूर्णतयः नहीं जाते हैं लेकिन इन्हे रोकने के लिये आप नियमित रूप से मॉस्चुराइजर का प्रयोग करें और खूब पानी पियें। उपस्थित निशानों को हटाने के लिये आप रेटिनॉल युक्त उत्पाद प्रयोग कर सकते हैं जो कि कोशिकाओं और कोलैजेन उत्पादन को बढ़ाता है। अगर आपके चाव के निशान हैं तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप सनस्क्रीन का उपयोग करें जिससे कि ये और गहरे होकर भद्दे न हों।

मल्टी-टॉस्किंग मॉस्चुराइजर का उपयोग करें
कोलैजिन और इलास्टिन युक्त त्वचा को दृढ़ करने वाले मॉस्चुराइजर को अपनायें। जर्गेन्स नैचुरल ग्लो जैसे मॉस्चुराइजर में सेल्फ टैनर की कुछ मात्रा भी होती है जिससे लगातार सेल्फ-टैन के बिना भी त्वचा का सुनहरा रंग बना रहता है।

दैनिक रूप से सनस्क्रीन लगायें
यह सबसे जरूरी उपाय है। कई महिलायें अपने चेहरे पर तो सनस्क्रीन लगाना याद रखती हैं लेकिन शरीर पर नहीं। एसपीएफ 15 वाले मॉस्चुराइजर को हर दिन अपने शरीर पर लगाने का प्रयास करें और जरूरत पड़ने पर फिर लगायें। इससे लम्बे समय में असर पड़ता है, खासतैर पर तब जब आप लगातार धूप वाले मौसम में रहती हैं।

अन्तिम चरण
पूरे शरीर पर ब्रॉन्जिंग और इल्युमिनेटिंग बॉडी टिन्ट का प्रयोग करें। त्वचा पर कुछ रंग आजमाने से पेशियों की रंगत निखरेगी। त्वचा को इल्युमिनेट करने से त्वचा के कान्तिमय और स्वस्थ होने का एहसास होता है।



Click it and Unblock the Notifications
