Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चाय: बनाए बालों को घना और त्वचा चमकीली
थकान भरी आंखों के लिये या फिर बात करें बालों को घना बनाने की , तो चाय का अपना एक महत्वपूर्ण रोल होता है। चाय ना केवल सेहत के लिये ही अच्छी है बल्कि इसके अंदर कुछ ऐसे तत्व हैं जो कि त्वचा की सुंदरता को भी निखारते हैं। इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि त्वचा को दिनभर तरो ताजा रखने में काम आता है।
साथ ही यह सनस्क्रीन और स्किन टोनर का भी अच्छा काम करती है। आइये जानते हैं कुछ टी फेस मास्क के बारे में। आइये जानते हैं कि चाय से किस तरह से हम अपनी त्वचा को स्वस्थ्य और तरो ताजा बना सकते हैं। चाय ना केवल त्वचा बल्कि बालों और पैरों से आ रही बदबू को भी दूर भगाती है। आइये जानते हैं चाय के कुछ बडे़ बडे़ गुण-

चाय के ये हैं बडे़ बडे़ गुण -
1. त्वचा को नम करे- अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो चेहरे पर ठंडी ग्रीन टी का छिड़काव करें। इससे त्वचा में अंदर से नमी आएगी और उस पर जमी सारी गंदगी साफ हो जाएगी।
2. आंखों की सूजन- जब भी आप सो कर उठती होंगी तब आपने देखा होगा कि आपकी आंखों के नीचे सूजन आ जाती होगी। सूजी हुई आंखों के कई कारण हो सकते हैं जैसे, तनाव या फिर ज्यादा थकान। इसको कम करने के लिये आपको टी बैग्स को फ्रिज में रख देना होगा और जब यह बिल्कु ठंडे हो जाएं तब इन्हें आंखों पर रखें। इससे चाय में मौजूद कैफीन खून की नली को दबा देते हैं जिससे सूजन कम हो जाती है।
3. बालों में चमक- अपने बालों को ब्लैक टी या फिर ग्रीन टी से धुलें। इससे बालों का टूटना तो कम होगा ही साथ में बालों की ग्रोथ भी बढ जाएगी।
4. पैरों की बदबू दूर करे- अगर आपके पैरों से गंदी बदबू आती है तो गरम पानी में ब्लैक टी के कुछ टी बैग्स डाल कर उसमें पैरों को भिगोएं। इसमें मौजूद टैनिक एसिड पैरों से आ रही बदबू को भगा देगी।
5. शेविंग के बाद- अगर शेविंग के बाद त्वचा ड्राई हो जाती है और लाल पड़ जाती है तो, उस जगह पर ठंडी टी बैग रखें। इससे रेजर से पैदा हुई जलन भी दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
