Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सुंदर त्वचा पाने के लिये अपनाइये बाबा रामदेव के ये नुस्खे
देश के जाने माने योग गुरु को बाबा रामदेव की कही हर बात को लोग अपनी जिंदगी में जरुर शामिल करते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि बाबा रामदेव दवाई खाने के हक में ना बोल कर अपनी बीमारी को प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीके से ठीक करने के लिये जोर देते हैं।
इस लेख में आज हम आपको बाबा रामदेव के बताए गए कुछ बहुत ही आसान से नुस्खों के बारे में बताएंगे जो कि आपके चेहरे को सुंदर और गोरा बनाने में मदद करेगें। हांलाकि बाबा रामदेव के बताए गए ये टिप्स किसी जादू की छड़ी की तरह तुरंत काम नहीं करेंगे, इन्हें काम करने में हफ्ते-दो हफ्ते या 1 महीना भी लग सकता है।
लेकिन इन नुस्खों से पाए गए रिजल्ट लंबे समय तक के लिये बरकरार रहेंगे। तो अगर आप सुंदर बनने के लिये बाजारू प्रोडक्ट का प्रयोग नहीं करना चाहती हैं तो, इसके लिये आपको अपनाने चाहिये बाबा रामदेव के बताए गए ये नुस्खे।

कपालभाति और प्रणायाम करें
यह सांस लेने की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके दृारा फेफड़े बिल्कुल साफ हो जाते हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन अंदर जाती है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर आती है। अगर आप इसे 6 महीने तक करेंगी तो आपकी स्किन में शाइन आएगी। इसे दिन में 2 बार 15 मिनट के लिये जरुर करें।

ताजा जूस पीजिये
बाबा रामदेव कहते हैं कि आपको कोल्ड्रिंक आदि छोड़ कर रोज ताजा जूस पीना चाहिये। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।

अपने चेहरे को रगड़ें
नहाने के बाद या नहाते समय अपने चहरे को मुलायम तौलिये से 1-2 मिनट के लिये हल्के हल्के रगडिये। इससे आकपी स्किन टाइट बनेगी और कोमल भी हो जाएगी।

हमेशा अच्छा सोचें
अपने दिमाग में हमेशा अच्छा विचार लाएं। इससे आप अंदर से खुश रहेंगी और चेहरे पर भी वह चीज साफ दिखेगी।

एलोवेरा मसाज
अपचे चेहरे, गरदन और हाथों को एलोवेरा के गूदे से दिन और रात के वक्त मसाज करें। इससे चेहरे पर एक्स्ट्रा शाइन आएगी।

बेसन पैक
बाबा रामदेव प्राकृतिक और आयुर्वेदिक प्रोडक्ट चीजे़ ही लगाने को बोलते हैं। बेसन चेहरे के लिये बहुत अच्छा होता है। आप इससे रोजाना अपने चेहरे को धो सकती हैं। या फिर इसे गुलाब जल के साथ मिक्स करें और फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। इसे डेली 2 हफ्तों के लिये लगाएं और फर्क देखें।

नींबू का प्रयोग
बाबा जी बताते हैं कि चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, सन टैनिंग और पिंपल आदि को प्राकृतिक रूप से खतम करने के लिये नींबू को दिन में एक बार चेहरे पर रगड़ना चाहिये और बाद में हल्के गरम पानी से धो लेना चाहिये।

कच्चा दूध का प्रयोग
रात को रोजाना सोने से पहले, चेहरे पर कच्चा दूध लगा कर सो जाएं। फिर सुबह ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चहरे पर तुरंत ही ग्लो आएगा। रोजाना ऐसा करने से चेहरा गोरा बनेगा।

खूब पानी पीजिये
आपको दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिये। इससे त्वचा लचीली बनेगी और अंदर से शाइन करेगी।

अच्छे से सोएं
सोने का एक रूटीन बनाएं। आपको 8 घंटे की नींद जरुर लेनी चाहिये। रामदेव जी बताते हैं कि इंसान को रात में 10 या ज्यादा से ज्यादा 11 बजे तक सो जाना चाहिये नहीं तो आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। साथ ही सुबह जल्दी उठना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
