Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शेविंग के बाद इस्तेमाल करें ये फेस पैक
कौन पुरुष नहीं चाहेगा कि उनका शेव ठीक से हो। अगर आप अच्छे से शेविंग करेंगे तो इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। चाहे आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में जा रहे हों या फिर डेट पर, आपका जेंटलमैन एक्सप्रेशन बेहद जरूरी होता है। शेविंग कर लेने के बाद यह भी महत्वपूर्ण है कि आप अपनी रूखी त्वचा पर अच्छा फेसियल पैक लगाएं। शेविंग के बाद आपकी त्वचा का अच्छे से देखभाल करना बेहद जरूरी है। शेविंग के दौरान आप एक तरह से त्वचा की एक या दो परत को हटा देते हैं।
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप शेविंग के दौरान कितनी सावधानियां बरतते हैं, आपकी त्वचा कटेगी जरूर, जो खुले आंख से दिखाई नहीं देगी। शेविंग के बाद फेस पैक लगाने से पहले टी ट्री कंसेंट्रेशन या दूसरे एंटीसेप्टिक जरूर लगाएं। इससे आपकी रूखी और फूटी त्वचा एक बार फिर से नर्म और मुलायम हो जाएगाी। आज के समय में पुरुष के लिए फेसियल पैक वर्जित नहीं रह गया है। शोध से यह बात सामने आई है कि महिलाएं चिकने चेहरे को ज्यादा पसंद करती हैं।
फेसियल पैक न सिर्फ शेविंग के बाद आपकी त्वचा को अंदर तक पोषण देता है, बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो जहां तक हो सके प्राकृतिक और हर्बल फेसियल पैक की मदद लें। खीरा, पपीता, शहद और हल्दी कुछ ऐसे जाने माने फेस पैक एजेंट हैं, जिसका इस्तेमाल आप शेविंग के बाद कर सकते हैं।

1. खीरा
चेहरे के लिए जो नेचुरल कूलर पैक तैयार किया जाता है उसमें खीरा, ओटमील और दही रहता है।शेविंग के बाद आप इन तीनों का पेस्ट चेहरे पर लगा कर चिकनाहट और ठंडक प्राप्त कर सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए इस पेस्ट को करीब 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।

2. हल्दी का मास्क
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जिसका इस्तेमाल भारतीय दवाइयों में लंबे समय से किया जा रहा है। हल्दी पाउडर, बेसन, बादाम का तेल और पानी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। शेविंग के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से कटने के निशान खत्म हो जाएंगे। साथ ही त्वचा को नमी भी मिलेगी।

3. शहद
शहर एक प्रमुख मॉइस्चराइजर है, जिसका इस्तेमाल आप शेविंग के बाद कर सकते हैं। शहद अकेले भी एक असरदार फेस पैक है। शेविंग के बाद शहद को चेहरे पर लगाएं और इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे गर्म पानी से ढो लें।

4. केला
अगर आपकी त्वचा रूखी है तो केला आपके लिए काफी कारगर हो सकता है। आप केला, दही और शहद को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आप इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-20 मिनट तक छोड़े दें। आपकी त्वचा एकदम तरोताजा नजर आएगी।

5. मिट्टी का मास्क
आप मिट्टी का इस्तेमाल भी फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। पर आपको अपने स्किन के अनुसार सही मिट्टी का चयन करना होगा। मिट्टी और फ्लोरल वाटर या फल के गूदे को मिलाकर एक मोटा पेस्ट तैयार करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें।

6. पपीता
पपीता में एक खास तरह का एंजाइम पाया जाता है, जिसे पापेन कहते हैं। यह डेड सेल को हटाता है और स्किन की गंदगी को दूर करता है। साथ ही यह सनबर्न और त्वचा की खुजलाहट को खत्म करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हटाता है।



Click it and Unblock the Notifications
