Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खूबसूरत त्वचा चाहिये तो लगाइये बेबी लोशन

अगर आप अपनी सहेली के ड्रेसिंग रूम में जा कर देखती है कि उसके पास बेबी लोशन की एक बड़ी सी बोतल रखी है तो परेशान मत होइयेगा। ऐसा नहीं है कि आपी सहेली मां बनने वाली है बल्कि वह तो अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिये बेबी लोशन का प्रयोग कर रही है। जी हां, आप ठीक समझी। बेबी लोशन लगाने से चेहरे पर बहुत ज्यादा निखार आता है और त्वचा बेबी की ही तरह सुंदर तथा कोमल बन जाती है।
अगर आप 20 साल की उम्र के आस पास हैं, तो आपके लिये बेबी लोशन काफी फायदेमंद हो सकती है। आइये जानते हैं कि त्वचा को किस प्रकार से बेबी लोशन निखारती है। त्वचा को टाइट बनाने वाले फेस मास्क

मुंहासे नहीं होते
इस लोशन में बिल्कुल भी केमिकल नहीं होता और यह त्वचा पर लगाने से त्वचा के रोम छिद्र ब्लॉक नहीं होते। अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो आप इसे लगाएं।

20 की उम्र वाली लड़कियों के लिये अच्छी
अगर आपकी उम्र 20 के आस पास की है तो आपकी त्वचा पर यह अच्छे से सूट करेगी। लेकिन अगर आप 30 साल के आसा पास है तो आपकी त्वचा को एंटी एजिंग वाले तत्व से भरी क्रीम चाहिये।

केवल चेहरे के लिये
बॉडी लोशन को आप केवल मुलायम और नाजुक चेहरे की त्वचा के लिये प्रयोग कर सकती हैं।

संवेदनशील त्वचा के लिये
यह क्रीम उन लोगों के लिये बहुत अच्छी होती है जो जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील है। यह बहुत ही हल्की होती है और इसमें बिल्कुल भी रसायन नहीं होता।

रूखी त्वचा के लिये भी अच्छी
बेबी ऑइल में बहुत सारा विटामिन ई होता है जो कि त्वचा को बचाने का काम करता है। जिस तरह से बच्चों की त्वचा लोशन लगाने के बाद मुलायम हो जाती है उसी तरह से आपकी भी त्वचा मुलायम बन सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
