Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
त्वचा की चमक रखनी है बरकरार तो कीजिये अनार का प्रयोग

अनार को सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है जो स्वाद और ज़ायके; दोनों में लाजबाव होता है। इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और के होता है।
Get 41 Pieces Home tool kit at Rs.99 Only at Snapdeal
इसके अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट भी इस फल में बहुतायत में होता है। अनार, स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार में एंटी एजिंग गुण भी मौजूद हैं, जो झुर्रियों को कम कर के बढ़ती उम्र को घटाते हैं।
READ: अनार खाने के फायदे
रोजाना इस जूस को पीने से त्वचा ग्लो करने लगती है। यह पिंपल और एक्ने को भी जड़ से खतम कर देता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे अनार का सौंदर्य पर क्या लाभ हो सकता है।

1. पराबैंगनी किरणों से बचाव:
अनार में ऐसे गुण होते हैं जो पराबैंगनी किरणों के कारण खराब हुई त्वचा को दुबारा सही कर देता है। यह एक प्राकृतिक सनस्क्रीन होता है।

2. एंटी-एजिंग:
अनार में विटामिन ए, ई और सी की बहुतायत होती है, जिसके कारण इससे सेवन से बढ़ती उम्र का पता नहीं चलता है। इसके सेवन से त्वचा में दमक बनी रहती है।

3. नई कोशिकाओं का निर्माण:
अनार, बाहरी त्वचा को संरक्षित करता है। यह त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाता है।

4. मॉश्चराइजर:
अनार, त्वचा को मॉश्चर प्रदान करता है, जिसके कारण त्वचा में रूखापन नहीं आता है।

5. दाने और मुहांसों के लिए लाभदायक:
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा दाने और मुंहासें हैं तो अनार का सेवन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसमें एंटी-ऑक्टीडेंट होता है जिससे चेहरा साफ हो जाता है और निखर आता है।

6. रूखे-सूखे बाल:
अनार के बीज, रूखे-सूखे बालों के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। आप अनार के बीजों को मसलकर बालों पर एक घंटे के लिए लगा लें, बाद में सामान्य पानी से धो लें। इससे बालों में नमी आ जाएगी।

7. चेहरे पर स्क्रब:
अनार के छिलके, मृत त्वचा को निकालने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से ब्लैक और व्हाइट हेड्स निकल जाते हैं। अनार के छिलकों का पाउडर बना लें, इसमें ब्राउन सुगर और शहद को मिला लें और चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर निखार आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications