Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
सावधान! ये चीजें बिगाड़ सकती हैं आपकी खूबसूरती
केवल मेक अप करके सुंदर दिखना ही सुंदरता नहीं है। कई चीजें हैं जो इसमें भूमिका निभाती हैं। सुंदरता की परिभाषा जानने के लिए हमें गहराई में जाकर समझना होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या चीजें हैं जो आपकी सुंदरता को छीन सकती हैं।
क्लीन अप करने और मेक अप करने से आप सुंदर और फ्रेश दिख सकते हैं। लेकिन यह केवल बाहरी सुंदरता है। प्राकृतिक रूप से निखार पाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम और सेहतमंद खान-पान जरूरी है।
READ: रातभर चेहरे पर ग्लो लाने के 6 सिंपल टिप्स
सुंदरता पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, और ऐसा करके हम अपनी त्वचा से खिलवाड़ करते हैं। इसलिए बाहर से सुंदर दिखने के बजाय जरूरी है कि हम अंदर से सुंदर दिखें।

सूर्य की किरणें
सूर्य की पराबैंगनी किरणों से स्किन कैंसर हो सकता है। इसके अलावा इससे सनबर्न और प्री-मेच्योर एजिंग भी होती है। इसलिए जब भी धूप में निकलें सनस्क्रीन लोशन लगाकर ही निकलें।

प्रदूषण
प्रदूषण से त्वचा बेजान सी हो जाती है। प्रदूषण आपकी सुंदरता छीन सकता है। इसलिए यदि त्वचा की परेशानियों से बचना है तो जब भी यात्रा करें तो धूल मिट्टी से सावधान रहें।

धूम्रपान
नियमित धूम्रपान करने से त्वचा में पोषक तत्व पहुंचाने वाली रुधिर वाहनियाँ क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे त्वचा और बाल दोनों प्री-मेच्योर होते हैं। धूम्रपान ना करें।

व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। इससे त्वचा में निखार आता है और सुंदरता बढ़ती है। व्यायाम के दौरान निकालने वाला पसीना आपको फ्रेश और जवां बनाता है।

बालों की समस्या
यदि आपके बालों में डैंड्रफ है तो उसकी रूसी चेहरे पर गिरती है जिससे मुहासे निकलते हैं। आपके बाल आपके चेहरे पर नहीं गिरने चाहिए। ध्यान रहे कि आप अपने बालों को ठीक तरह धोएँ और इनमें डैंड्रफ ना हो। गंदे बाल आपकी खूबसूरती छीन सकते हैं।

डिहाइड्रेटिड रहना
ज्यादा से ज्यादा पानी पिये और अपने आपको हायड्रेटिड रखें। त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए 8 गिलास पानी पीना ना भूलें। डिहाइड्रेटिड रहने से चेहरे पर झुर्रियां ज्यादा दिखती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
