Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
झुर्रियों से निजात पाने के लिए फ्रूट पील
झुर्रियां केवल उम्र के असर से नहीं होती हैं बल्कि इनके और भी कई कारण हैं जैसे कि प्रदुषण, विटामिन डी 3 की कमी और कॉस्मेटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल आदि।
यदि आप इन झुर्रियों से निजात पाना और दमकता चेहरा चाहती हैं तो कुछ फ्रूट स्किन्स हैं जिनसे आप दमकती त्वचा पा सकती हैं वो भी बिना दाग और झुर्रियों के।
विटामिन ए और डी से भरपूर ताजे फलों से आपकी त्वचा खिलखिला उठेगी और अंदर से निखर जायेगी। त्वचा पर लाइनें और झुर्रियां दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ फ्रूट स्किन...

अनार का पील
यह फ्रूट स्किन झुर्रियों को हल्का कर देता है। यह कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है जिससे त्वचा पर उम्र का असर दिखाई नहीं देता है। दो चम्मच धूप में सुखाई हुई अनार के छिलके का पाउडर लें और इसमें थोड़ा दूध मिला लें। यदि आपकी त्वचा ड्राई और ऑयली दोनों तरह की है तो इसमें दूध की बजाय गुलाब जल मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट तक सूखने दें। ध्यान रहें कि इसके बाद आप चेहरा गुनगुने पानी से धोएं।
संतरे का पील
इसे घर पर बनाना आसान है। 1 टेबल स्पून संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें 2टेबल स्पून दही मिला लें| इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। इसे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद धो लें। ऑरेंज पील झुर्रियों और लाइनों को दूर रखता है।
नींबू का पील
यह फ्रूट स्किन काले धब्बे, मुँहासे, पिगमेंटेशन और झुर्रियां दूर करने के लिहाज से महत्पूर्ण है| नींबू को दो भागों में काट लें| फिर इसका रास एक कटोरे में निकाल लें| अब इसके छिलके को भी काटकर इस रास में मिला लें| इसमें एक टी स्पून शहद मिलाकर इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं|

सेव का पील
सेव में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स और अन्य नुकसानकारी तत्वों से रक्षा करते हैं| सबसे पहले एक प्याले में सेव का पील और संतरे का जूस मिला लें| इसके बाद इसमें शहद और हल्दी का पाउडर मिला लें| इसे बाद इसमें दो टेबल स्पून दूध मिला लें| अब इस मिश्रण को आपस में मिला लें| इसे स्मूथली ग्राइंड नहीं करें| और मुलायम त्वचा पाने के लिए इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें|
केले का पील
केले का पील आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखता है| केले के छिलके में अंडे का यॉक (जर्दी) मिलाकर चेहरे पर लगाएं| अपनी बेजान त्वचा पर इसे लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें| इसके बाद इसे धो लें, फिर देखें त्वचा क्या दमकती है|
पपीते का पील
त्वचा को बेहतर बनाने में यह कारगर है| आप पपीते से अपनी त्वचा को फ्रेश कर सकती हैं| हरे पपीते के छिलके का ताजा हिस्से लें और इसका मास्क बना लें| त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करने के लिए पपाया स्किन पाउडर भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं| पपीता आपकी स्किन टोन को सुधार देगा और आपको मिलेगी झुर्रियों रहित त्वचा|

आम का पील
आम के छिलके में एंटी रिंकल तत्व होते हैं| इसका पील ऑफ मास्क बनाना के लिए जिलेटिन लें जो कि दुगना गर्म करके पिघलाया गया हो| आम और जिलेटिन के इस मिश्रण को फ्रिज में सेट होने दें| कुछ समय बाद इसे निकालकर चेहरे पर लगा लें|
अनानास का पील
अनानास के पील में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो कि त्वचा पर पील इफ़ेक्ट की तरह काम करता है| एक कप पाइन एप्पल क्यूब लें और आधा कप पपीता क्यूब मिलाएं| अब इसमें 1 टेबल स्पून शहद मिला लें| इसे सूखने दें| यह एंजाइम त्वचा पर पील की तरह काम करेगा और बेकार तत्वों को निकाल देगा|



Click it and Unblock the Notifications
