Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
इन टिप्स को आज़मा कर पाएं 4 हफ्तों में साफ त्वचा
हर किसी की एक सामान्य ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा हमेशा दमकती और चमकती रहें। इसके लिए लड़का हों या लड़की, हर कोई कई प्रयास करता है।
क्रीम से लेकर नए-नए फेशवॉश तक इस्तेमाल कर लिये जाते हैं कि किसी से तो स्किन अच्छी हो ही जाएगी।
लेकिन क्या आपको पता है कि त्वचा को दमकदार बनाने के लिए बहुत ज्यादा हुज्जत करने की जरूरत नहीं पड़ती है, बस 30 दिनों के भीतर नियमित रूप से कुछ बातों को ध्यान में रखने से आपकी त्वचा चमकती-दमकती हो जाएगी।
झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
अगर आपके पास अपनी त्वचा के लिए समय नहीं है लेकिन आप इसे लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं या रहती हैं, तो परेशान हों। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ टिप्स देंगे जिनसे आपकी त्वचा दूध सी मुलायम हो जाएगी।

1. स्वास्थ्यवर्धक खुराक:
हमेशा याद रखें कि अच्छी खुराक आपकी त्वचा को बहुत अचछा बनाती है, इसलिए स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्रियों का सेवन करें, न कि तली-भूनी चीजों की। दिन में कम से कम 5 प्रकार की सब्जी और फल, शरीर में पहुंचने चाहिए। इससे आपको खुद से अपनी त्वचा में फर्क समझ में आएगा।

2. चेहरा धुलें:
दिन में कम से कम 4 बार अपना चेहरा धुलें। इससे त्वचा पर पनपने वाले बैक्टीरिया हट जाएंगे और वो साफ रहेगा। धुलने के बाद मॉश्चराइजर लगाना न भूलें।

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं:
दिन में आठ गिलास पानी अवश्य पिएं, इससे त्व्चा चमकती-दमकती रहेगी। अगर आप कम पानी पीते हैं तो अभी से ही पानी पीने की शुरूआत करें।

4. नेचुरल क्लींजर का नियमित इस्तेमाल:
अपने चेहरे को नियमित रूप से नेचुरल क्लींजर से साफ करते रहें। केमिकलरहित क्लींजर का इस्तेमाल करें। दूध इसके लिए सबसे अच्छा रहता है।

5. कम मेकअप:
दिन में कम से कम मेकअप करें। मेकअप करते समय अच्छे प्रोडक्ट और ब्रांड का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय मेकअप रिमूवर से पूरा मेकअप हटा दें। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी।

6. तेल मसाज:
त्वचा को पोषित करने के लिए ऑयल मसाज बेहद आवश्यक होती है। इससे स्कीन को पूरा पोषण मिलता है और त्वचा को सुरक्षा भी मिलती है। रक्त संचार अच्छा होने से चमक भी बढ़ती है।

7. फेस मास्क:
बाजार में कई प्रकार के फेस मास्क आते हैं जिनका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 30 दिनों तक ऐसा करने से आपकी त्वचा में काफी ग्लो आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
