Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर कुमकुम बनाने का आसान तरीका
हर कोई जानता है कि सिंदूर सुहाग की निशानी होती है और इसे लगाना जरुरी होता है। पर आज कल महिलाएं बाजार से ही कुमकुम खरीद लेती हैं जो कि सस्ता भी होता है और लगाने में आसान होता है। पर इस तरह के बाजारू सिंदूर हर किसी की स्किन पर सूट नहीं करते।
READ: खूबसूरत बालों के लिये घर पर बनाएं नारियल तेल का शैंपू
अगर आप चाहें तो घर पर ही कुमकुम यानी सिंदूर बना सकती हैं। यह विधि काफी पुरानी है जो हमारी दादी-नानी ने हमें सिखाई है, पर हम इस पर अमल नहीं करते।
सिंदूर बनाने के लिये केवल प्राकृतिक चीज़ों का ही प्रयोग किया जाता है, जिससे कि इसका कोई साइड इफेक्ट न हो। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें हल्दी का बड़ा प्रयोग किया जाता है।
READ: भोजन में हल्दी का प्रयोग क्यूं करना चाहिये?
हल्दी त्वचा को संक्रमण से बचाता है और एलर्जी भी नहीं होने देता। अगर आप कुमकुम बनाने की विधि सीखना चाहती हैं तो, जरुर पढ़ें हमारा यह लेख।

सामग्री-
- 1 किलो साबुत हल्दी, पावडर बनाया हुआ। आप चाहें तो हल्दी पावडर का भी प्रयोग कर सकती हैं।
- 40 ग्राम फिटकरी
- 120 ग्राम सुहागा
- 20-25 बूंद नींबू का रस
- 2 चम्मच तिल का तेल
विधि -
- सबसे पहले फिटकरी पावडर और सुहागा को नींबू के रस के साथ मिक्स करें।
- फिर इसमें हल्दी पावडर डाल कर मिक्स करें।
- इस मिश्रण को छाया में दो से तीन दिनों तक के लिये सुखा लें।
- आप पाएंगी कि हल्दी का रंग लाल हो चुका होगा।
- एक बार जब यह पूरी तरह से सूख जाए तब इसमें तिल का तेल मिलाएं।
- पर ध्यान रखें कि इसका पेस्ट नहीं बनाना है।
- इसे पावडर के ही रूप में रखें।
- अब इस सिंदूर को किसी डिब्बी में भर कर रख दें।
- आपका सिंदूर पूरी तरह से तैयार है, इसे जब मर्जी प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
