Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
रूखी त्वचा है तो लगाइये ये नेचुरल मॉइस्चराइज़र
सुंदरता को ना केवल प्राकृतिक रूप में पाना आसान है बल्कि यह आसानी से उपलब्ध चीजों से पाई जा सकती है। प्राकृतिक सौंदर्य उपचार आपकी त्वचा और शरीर को नया निखार प्रदान करते है साथ ही ये प्रभावी और सस्ते हैं।
हम आपको कुछ ब्युटी ट्रीटमेंट बता रहे हैं जो कि हर तरह की त्वचा के लिए कारगर है और आसानी से आपके किचन और फ्रिज में उपलब्ध हैं।
ऑयली स्किन के लिये:

1. एवोकेडो (रुचिरा): एवोकेडो में विटामिन ए की अधिकता होती है और यह साफ और सुंदर त्वचा प्रदान करता है। आप एक या दो एवोकेडो को मसलकर त्वचा पर लगाएँ और इसे 15-20 मिनट बाद धो लें। स्किन एक्सपेर्ट सीमा राय कहती हैं कि एवोकेडो जूस त्वचा को नई ऊर्जा प्रदान करता है और इसे सुंदर बनाता है।
READ: एवोकैडो का त्वचा पर जादुई लाभ

2. केला: केले में विटामिन ए की अधिकता होती है जिससे यह बेकार और बेजान त्वचा को ठीक करता है। अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप मॉइस्चर करने के लिए एक केले को मसलकर चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट तक रखकर गुनगुने पानी से धो लें। इसके अतिरिक्त केले में मौजूद विटामिन सी त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है।
साधारण त्वचा के लिये:

1. अंगूर: अंगूर में मौजूद विटामिन ई त्वचा को मॉइस्चर करता है और त्वचा की मृत कोशिकाओं का भी पुनः निर्माण करता है। एक मुट्ठी अंगूर लेकर इन्हें हाथों से मसल लें और इसके रस को कॉटन से चेहरे पर लगा लें। कुछ समय बाद धो लें। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में कई बार लगाएँ।
READ: अंगूर के रस से निखारिये अपनी सुंदरता

2. खीरा: कई फ़ायदों के साथ खीरा त्वचा को मॉइस्चर कर इसे स्वस्थ बनाए रखता है। यह शरीर और त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र का काम करता है। इसके एंटी-ओक्सीडेंट्स त्वचा पर उम्र के असर को कम करते हैं और इसे जवां बनाए रखते हैं।
ड्राई स्किन के लिये:

1. नारियल का तेल: यह त्वचा के रॉम छिद्रों में गहराई तक जाता है और इसे मुलायम बनाता है और एक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है, साथ ही यह धूल, मिट्टी को भी साफ करता है। इसके अतिरिक्त नारियल के तेल की मसाज बालों को भी स्वस्थ और मजबूत रखती है।
READ: घने बाल चाहिये तो लगाइये नारियल तेल

2. पपीता: यह त्वचा में पानी की मात्रा को बनाए रखने और मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए जाना जाता है जिससे कि मुलायम और दमकती त्वचा मिलती है। यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो पपीते को मसलकर इसमें शहद मिलाकर लगाएँ, यह त्वचा को तुरंत मॉइस्चुराइज़ और हायड्रेट करता है।



Click it and Unblock the Notifications