Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चेहरा साबुन से नहीं बेसन से धो कर देखें, होंगे ये फायदे
बेसन तो हर घर के किचन में मौजूद होता है इसलिये इसका नाम आपने ना सुना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बेसन स्वास्थ्य के साथ सुंदरता भी निखारने के काम आता है। वे लड़कियां जिन्हें अपनी त्वचा से प्यार है वे अपने चेहरे को साबुन से नहीं बल्कि बेसन से धोना पसंद करती हैं।
READ: बेसन से बनाइये 5 तरह के फेस पैक
बेसन को आप दही, रोज वॉटर या फिर हल्दी डाल कर भी प्रयोग कर सकती हैं। जहां साबुन में दुनिया भर के कैमिकल्स मिले होते हैं, वहीं बेसन बिल्कुल प्राकृतिक होता है। बेसन को चेहरे पर लगाने से चेहरे को कई फायदे मिलते हैं, आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में ---

टैनिंग हटाए
चेहरे को साबुन से नहीं बल्कि बेसन से धोने पर चेहरे का रंग हल्का होता है और सन टैंनिग भी चली जाती है।

डेड स्किन हटाए
आप चाहें तो चेहरे पर पेसन के पेस्ट को थोड़ी देर लगाने के बाद हल्के हाथों से रगड़ कर छुड़ा लें। इससे डेड स्किन साफ हो जाएगी।

चेहरे के रंग को निखारे
बेसन में ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो कि त्वचा को प्राकृतिक तरीके से ब्लीच करता है।

मुंहासे दूर भगाए
अगर चेहरे को बेसन से धोएंगी तो चेहरे पर निकले मुंहासे धीरे धीरे सूखने लगेंगे और चेहरा साफ नजर आने लगेगा।

गहरे दाग धब्बे मिटाए
इसमें मौजूद ब्लीचिंग तत्व चेहरे से दाग धब्बों को हल्का कर देते हैं इसलिये साबुन नहीं बेसन से चेहरा साफ करना शुरु कीजिये।

ब्लैकहेड मिटाए
नाक पर काफी सारे ब्लैकहेड्स हैं? तो बेसन से अच्छा घरेलू उपचार और कोई नहीं हो सकता।

पोर्स टाइट करे
चेहरे के बडे़ पोर्स देखने में काफी खराब लगते हैं। इसलिये उन्हें छोटा करने के लिये हमेशा बेसन पावडर लगाएं। कुछ ही दिनों में आप पाएंगी कि वह छोटे हो गए होंगे।

तेल हटाए
चेहरे पर साबुन लगाने से चेहरे का तेल गायब तो हो जाता है लेकिन चेहरा की नमी एक दम से गायब हो जाती है। बेसन पावडर के साथ ऐसा नहीं है, आप इसे लगाएं और अच्छा रिजल्ट पाएं।

त्वचा बने स्मूथ
बेसन पावडर लगाने से त्वचा मुलायम और स्मूथ बनती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप हर वक्त चेहरे पर साबुन लगाएंगी तो चेहरा सूख जाएगा और खराब दिखेगा।

सेफ और नेचुरल
जहां साबुन 100% शुद्ध होने की गारंटी नहीं दे सकता वहीं पर बेसन साबुन से भी ज्यादा शुद्ध होता है। इसमें ना तो कैमिकल होता है और न ही इसे लगाने से चेहरा खराब होता है।



Click it and Unblock the Notifications
