Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दुल्हन बनने जा रही हैं तो शादी के पहले ना करें ये 5 गलतियां
हर लड़की का सपना होता है कि वह शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में वह शादी से पहले ढेरों त्यारियां करती है जिसमें से त्वचा संबन्धित देखभाल सबसे पहला मुद्दा बन जाती है। लड़कियां दिनभर अपने चेहरे पर तरह तरह नुस्खे आजमाती रहती हैं और कोशिश करती हैं कि उन्हें झट से रिजल्ट मिल जाए।
The Amazon Great Indian Festival Sale Begins Soon, Upto 90% Off on Products
पर कोई भी ट्रीटमेंट करने से पहले ये जान लें कि वह आपके चेहरे के लिये नया ना हो क्योंकि अगर वह सूट नहीं करेगा तो, बाद में चेहरा दाग धब्बों से भर जाएगा।
आज हम आपको कुछ ऐसी 5 गल्तियां बताने वाले हैं, जो नई नई दुल्हन बनने जा रही लड़कियों को नहीं करनी चाहिये, आइये जानें इसके बारे में....

कोई भी नया फेशियल और कैमिकल पील ट्राय ना करें: कई लड़कियां शादी से पहले चमकदार और साफ त्वचा पाने के लिये कैमिकल पीलिंग या फेशियल करवा लेती हैं, जो कि उनके लिये काफी नया होता है।
पर अगर यही चीज़ आपको सूट ना करे तो त्वचा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसलिये कोई भी नई चीज़ ना ट्राई करें और जो पहले से करवाती आ रही थीं उसी पर टिकी रहें।

बहुत ज्यादा स्क्रब ना करें: चेहरे को रोज रोज स्क्रब करने से उसका प्राकृतिक तेल निकल जाता है और चेहरा रूखा दिखने लगता है। इसके साथ ही कभी भी स्किन को जोर जोर नही रगड़ना चाहिये नहीं तो चेहरे पर रैश आ जाएंगे। हफ्ते में केवल दो बार ही स्क्रब करें। दिव्यांका के मेंहदी की तस्वीरें देख कर आपका भी मन करेगा शादी करने का

मॉइस्चराइजर लगाइये : अगर आपको वेडिंग पर हेल्दी दिखना है तो नियमित रूप से चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

नए-नए घरेलू नुस्खें ना आजमाएं: कई दुल्हनें नए नए घरेलू नुस्खे आजमाने में भी देर नहीं करती और इसका परिणाम यह होता है कि वह नुस्खा उन्हें सूट नहीं करता और चेहरे पर रैश या फोड़े-फुंसी हो जाते हैं। इसयिे हमेशा पहले पैच टेस्ट कर लें।

एसिडिक फूट न खाएं: हो सकता है कि आप इन दिनों बड़ी सोंच समझ कर खाद्य पदार्थों का सेवन कर रही हों, लेकिन शरीर के अंदर भी पीएच बैलेंस करना जरुरी है। अगर यह बैलेंस नहीं होगा तो मुंहासे होने का डर रहेगा। इसलिये हमेशा अपनी डाइट को 70:30 के अनुपात में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
