Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
दुल्हनों के लिये चेहरे से दाग धब्बे हटाने के प्राकृतिक टिप्स
अगर आपकी शादी जल्दी होने वाली है और आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं, तो हमारे बताए हुए घरेलू उपचार जरुर आजमाएं। चेहरे पर पिगमेंटेशन और मुहांसो के दाग चेहरे से चमक छीन लेते हैं इसलिये जैसे ही आपका रिश्ता पक्का हो वैसे ही नीचे दिये गए घरेलू उपचार आजमाना शुरु कर दें।
घरेलू उपचार चेहरे पर प्राकृतिक रूप से काम करते हैं इसलिये इनका असर बाजारू क्रीम और लोशन के मुकाबले थोड़ा धीरे दिखता है। ये घरेलू उपचार त्वचा पर लंबे समय तक के लिये अपना प्रभाव छोड़ते हैं इसलिये ये सबसे बेस्ट होते हैं।
ये घरेलू उपचार त्वच को बिना नुकसान पहुंचाए अपना काम करते हैं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो भी यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही प्राकृतिक तरीके जिससे चेहरे के डार्क स्पॉट कुछ ही दिनों में कम हो जाएंगे।

नींबू का रस
नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है जो जिसमें विटामिन सी होता है। एक कॉटन बॉल को नींबू के रस में डुबोइये और प्रभावित हिस्से पर लगाइये। फिर 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। इसके बाद सूरज की धूप में ना जाएं।

चंदन
गुलाबजल और चंदन का पावडर मिला कर चेहरे के दाग पर रातभर के लिये लगाए रखें। फिर इसे सुबह पानी से धो लें। इससे दाग हल्के पड़ जाएंगे। आप चाहें तो पेस्ट में थोड़ा सा ग्लीसरीन भी मिक्स कर सकती हैं।

कच्चा दूध
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो कि चेहरे के रंग को हल्का करता है। इसलिये इसे रातभर चेहरे पर लगाए रखने के बाद सुबह हल्के गरम पानी से धोना चाहिये। जिन्हें मुंहासे या जिनकी स्किन ऑयली है, उन्हें छाछ में जरा सा नींबू डाल कर प्रयोग करना चाहिये। कच्चे दूध को फेस पैक में भी डाल सकती हैं।

एलो वेरा जैल
रोज त्वचा पर एलो वेरा लगाने से चेहरे के दाग धब्बे खतम हो जाएंगे। इस जैल को चेहरे पर 30 मिनट के लिये लगाए रखें और फिर चेहरा धोएं। स्वस्थ शरीर के लिये खाली पेट 2 चम्मच एलोवेरा जैल पीना चाहिये।

दही
आप चाहें तो खाली दही को ही चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगा कर चेहरा धो सकती हैं। या फिर चाहें तो उसका पैक बना सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिये 1 चम्मच दही, 2 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। फिर आधा घंटा इसे रख कर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

आलू
आलू के पीस को काट कर चेहरे पर 30 मिनट तक लगाएं। एक बार जब इसका रस पूरी तरह से चेहरे में समा जाए तब इसे हल्के गरम पानी से धो लें। आप चाहें तो आलू के रस के साथ गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं। अगर चेहरा ऑयली है तो नींबू, आलू और शहद मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। इससे दाग हल्के पड़ जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications