Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे पर पड़े डार्क स्पॉट को कैसे हाटाएं
हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्चचा बिल्कुल साफ और चिकनी हो। लेकिन यह केवल एक सपने की तरह बन कर रह जाता है क्योंकि हम चाह कर भी अपने चेहरे की देखभाल उतनी नहीं कर पाते जितनी हमें वास्तव में करनी चाहिये। चेहरे पर अगर डार्क स्पॉट पडे़ हों तो आपका सारा लुक खराब लगने लगता है।
बस ऐसा मन करता है कि कहीं मत जाओ और अपने आपको कमरे में बंद कर लो। लेकिन अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे निकल रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि चेहरे पर डार्क स्पॉट भी पडे़गे। इन डार्क स्पॉट को अगर प्राकृतिक रूप से सही करना हो तो आपको कुछ तरीके आजमाने होगें। इसके लिये आप नींबू, ऐलो वेरा, दूध, शहद या फिर चंदन पाउडर का प्रयोग कर सकती हैं।
ये सभी सामग्रियां आपके घर में आराम से मिल जाएंगी। इसके अलावा और भी कई तरीके हैं जो कि बिना पैसों के है, तो आइये जानते हैं क्या हैं वे तरीके जो मिटा सकते हैं चेहरे पर पड़े डार्क स्पॉट को।

एलो वेरा
एलो वेरा जैल लगाने से त्वचा पर पड़े गहरे चकत्ते धीरे धीरे हल्के पड़ने लगते हैं और इनसे मुंहसे भी ठीक हो जाते हैं।

लहसुन
इसे लगाने से डार्क स्पॉट हल्के पड़ जाते हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी को चेहरे पर गीला कर के लगाने से चेहरे का रंग साफ हो जाता है।

शहद
शहद को चंदन पाउडर के साथ मिलाइये और उसमें हल्का सा नींबू निचोड़ लीजिये। इस पैक को चेहरे पर लगा कर साफ त्चचा पाइये।

नींबू
नींबू का रस न केवल चेहरे से गहरे निशान मिटाता है बल्कि इसको चेहरे पर रगड़ने से चेहरे की रंगत भी बदल जाती है।

दूध
दूध से अपने चेहरे की मसाज करने पर उसमें नमी समाती है और दाग धब्बों का रंग भी हल्का पड़ जाता है।

प्याज
प्याज के रस को गहरे निशान पर लगाइये और कुछ ही दिनों में देखिये कि गहरे रंग के दाग किस तरह से साफ हो जाते हैं।

आलू
आलू के पीस को मसल कर उसके रस को चेहरे पर लगाइये।

चंदन पाउडर
चंदन पाउडर को दही के साथ मिक्स कीजिये और उसमें नींबू की चार बूंद डाल लीजिये। इसको लगाने से आपके चेहरे के डार्क स्पॉट गायब होने लगेगें।

दही
दही और नींबू के रस को एक साथ मिला कर चेहरे पर लगाने से साफ और गोरी रंगत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
