Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
ड्राई स्किन से जल्द छुटकारा मिलेगा जब लगाएंगी ये 7 चीजें
ड्राई स्किन एक ऐसी स्किन टाइप है जो किसी को नहीं पंसद क्योंकि आप चाहे जितना तेल या माइस्चराइजर लगा लीजिये, मगर फिर भी स्किन ड्राई की ड्राई ही रहती है। अगर आप की भी स्किन अत्यधिक रूखी है तो हमारे बताए हुए कुछ आसान सी घरेलू चीजें आजमाएं।
Shopclues Coupons: Get 50% Off on Men and Women's Fashion Apparels
ड्राई स्किन कई कारणों से हो सकती है, जैसे अगर आप धूप में ज्यादा समय बिताती हैं या फिर पानी कम पीती हैं या फिर गरम पानी से ज्यादा नहाती हैं आदि।
ड्राई स्किन आपकी ब्यूटी खराब कर सकती है और तो और इस पर स्टोर से लाए हुए महंगे प्रोडक्ट्स भी बेअसर हो जाते हैं मगर ये उपचार बिल्कुल प्राकृतिक हैं, ये आपकी स्किन में चमक भी भर सकते हैं। तो आइये जानते हैं बिना पैसे खर्च किये हम कैसे पा सकते हैं, एक खूबसूरत त्वचा।

जैतून तेल
जैतून का तेल शरीर को नमी पहुंचाता है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट और अन्य कंपाउंड से भरा हुआ है और ड्राय स्किन के लिये सबसे अच्छा माना जाता है।

नारियल तेल
यह प्राकृतिक रूप से आपकी त्वचा को नमी पहुंचाता है और अंदर से उसे हाइड्रेट करता है। आपको बस थोड़ी सी बूंद ले कर उसे अपने चेहरे पर लगाना होगा।

पिट्रोलियम जैली
पिट्रोलियम जैली में ग्लीसरीन और अन्य तत्व होते हैं, जो शरीर का रूखापन दूर करते हैं। इसे नियमित तौर पर लगाने से यह आपकी स्किन को मुलायम और कोमल बना सकती है।

दही
दही में लेक्टिक एसिड होता है जो कि पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो फंगस और बैक्टीरिया का नाश करते हैं।

शहद
शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे नियमित लगाएं तो लाभ मिलेगा।

ओटमील
अगर आप की स्किन ड्राय और गुजली महसूस करे तो ओटमील को एक बार जरुर ट्राई करें। इससे आपको जरुर फायदा होगा।

एवाकाडो
आप चेहरे पर एवाकाडो का पैक और शहद तथा गुलाब जल लगा सकती हैं। इससे डेड स्किन हट जाएगी तथा आपकी स्किन अंदर से नम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
