Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बेकिंग सोडा से करें काली गर्दन को 7 दिनों में साफ
अगर आप चाहें तो बेकिंग सोडा के प्रयोग से अपनी काली गर्दन को साफ भी कर सकती हैं। धूप की वजह से गर्दन पर टैनिंग हो जाती है, जिससे आप का चेहरा तो गोरा लगता है लेकिन गर्दन काली दिखती है।
बेकिंग सोडा एक ऐसा पदार्थ है, जिसे केक आदि बनाने या फिर किचन में साफ-सफाई के कार्यों में प्रयोग किया जाता है। बेकिंग सोडा का काम केवल बस यहीं समाप्त नहीं होता बल्कि यह सुंदरता निखारने में भी काम आता है।
अगर आप चाहें तो बेकिंग सोडा के प्रयोग से अपनी काली गर्दन को साफ भी कर सकती हैं। धूप की वजह से गर्दन पर टैनिंग हो जाती है, जिससे आप का चेहरा तो गोरा लगता है लेकिन गर्दन काली दिखती है।
ऐसे में आप बेकिंग सोडा, नींबू और नारियल तेल का पेस्ट बना कर लगा सकती हैं। यह पेस्ट कैसे बनाया जाए और कैसे लगाया जाए, इस बारे में आज हम आपको बताएंगे। तो ज़रा ध्यान से पढ़ें-

स्टेप 1:
एक कटोरी लें, उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।

स्टेप 2:
फिर इसमें आधी चम्मच दही मिला कर महीन पेस्ट बनाएं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को चमकदार और गोरा बनाने में मदद करता है।

स्टेप 3:
आप चाहें तो दही की जगह पर सादा पानी भी मिक्स कर सकती हैं।

स्टेप 4:
अब इस पेस्ट में कुछ बूंदे नारियल तेल की डालें और इसे फॉर्क से मिक्स करें। नारियल के तेल से गंदगी निकलेगी और पोर्स साफ होंगे।

स्टेप 5:
अब एक मुलायम तौलिया लें और उसे गरम पानी डाल कर निचोड़ दें। फिर इस तौलिये से गर्दन और आस पास के एरिया को हल्का रगड कर साफ करें और 2 मिनट तक उस पर रहने दें। तौलिये से निकली भाप से पोर्स खुलेंगे और काली गदर्न से राहत मिलेगी।

स्टेप 6:
पैक लगाने से पहले इसका पैच टेस्ट कर लें और हथेली के पीछे लगा कर थोड़ी देर के लिये रखें। अगर कोई रिएक्शन नहीं होता है तो इसे गर्दन पर लगाएं।

स्टेप 7:
इस पैक का पतला कोट गर्दन पर लगाएं।

स्टेप 8:
इस पैक को गर्दन पर 15 मिनट के लिये लगाएं रखें। फिर जब यह हल्का सूखने लगे तब थोडे़ पानी की सहायता से गोलाई में स्क्रब करते हुए पानी से छुड़ा लें।

स्टेप 9:
अब अपनी गर्दन को मुलायम तौलिये ये पोछिये और उसे रगड़ने की गलती ना करें।

स्टेप 10:
अब अपनी गर्दन पर हल्के हाथों से बॉडी लोशन लगाएं और उसे ऐसे ही छोड़ दें, जिससे पोर्स में मॉइस्चराइजर चला जाए।

वॉर्निंग:
अगर आपकी गर्दन या उसके आस पास के एरिया पर एक्ने या घाव है तो, उस जगह पर बेकिंग सोडा ना लगाएं। यदि आपके पास कोई दूसरी टिप्स है, जिससे गाली गर्दन को साफ किया जा सकता है, तो हमें लिखना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
