Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेकिंग सोडा और सिरके से चमक जाएगा घर
आज कल न सब्जियों का भाव बढ़ा हुआ है बल्कि साफ-सफाई करने वाली चीज़ों का भी दाम बढ गया है। ऐसे में जरुरत होती है कि हमारे पास कुछ ऐसी घरेलू सामग्रियां हों जिससे घर चमक जाए और पैसे भी न खर्च हों। आप अपने घरों में बेकिंग सोडा और सिरके का प्रयोग तो जरुर करती होगीं। तो क्या आपने उससे कभी घर के सामानों को साफ करने की सोची है ? आप हैरान रह जाएंगी जब आप देखेंगी कि बेकिंग सोडा और सिरका किस तरह से किचन के सिंक, बाथरूम के टॉयलेट और कांच की खिड़कियों को साफ कर देता है।
तो अगर आपके घर में बेकिंग सोडा और सिरका है तो भी और अगर घर में नहीं है तो भी, इससे अच्छी सफाई की सामग्री आपको कहीं नहीं मिल सकती। सिरका तो हर घर में होता ही है, तो देर किस बात की उसको बेकिंग सोडा के साथ मिला कर घोल तैयार कर लें और जरुरत पड़ने पर किसी भी चीज़ की सफाई कर लें।

किचन सिंक की सफाई
सिंक में अन्न के दानों के इकठ्ठा हो जाने की वजह से उसमें बदबू आने लगती है। इसको दूर करने के लिये बेकिंग सोडा को सिरके के साथ मिलाइये और सिंक में चारों ओर छिड़क दीजिये। 20 मिनट छोड़ने के बाद स्क्रब कर लीजिये। यदि सिंक की पाइप पूरी जाम हो जाए तो भी इस मिश्रण को उसमें रातभर के लिये डाल कर छोड़ दीजिये और सुबह उसमें गरम पानी डाल कर छोड़ दीजिये।

बाथरूम की सफाई
बेकिंग सोडा को सिरके के साथ मिला कर बाथरूम के सिंक, टाइल्स और टॉयलेट सीट पर डाल कर कुछ देर के लिये रखें और बाद में उसे साफ कर लें। इससे वे चमक जाएंगे।

दरी की सफाई
क्या आपकी कार्पेट पर करी या वाइन गिर गई है। तो एक कपडे़ के टुकड़े को बेकिंग सोडे और सिरके के घोल में डुबो कर उस जगह को पोंछ दें।

शॉवर हेड
शॉवर के छेद में पानी के साथ नमक और गंदगी आने की वजह से वह बंद हो जाता है। उसे दूर करने के लिये आप बेकिंग सोडा और सिरका का प्रयोग कर सकती हैं।

टॉयलेट क्लीनर
टॉयलेट में सिरका छिड़क दें, फिर 15 मिनट के बाद बेकिंग सोड़ा डालें और दुबारा 10 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे पानी से साथ कर लें।

जला बर्तन
अगर कढ़ाई या पैन बहुत ज्यादा जल गया है तो उस पर इस मिश्रण का स्प्रे बना कर डालें और 10 मिनट तक रखें। इससे न केवल जले का निशान ही गायब हो जाएगा बल्कि उसमें से आ रही गंदी बदबू भी चली जाएगी।

शीशे की खिड़कियां
खिड़कियों में पानी का दाग बहुत जल्द लग जाता है। यहां तक कि हाथों के निशान और तेल के निशान भी जल्दी नहीं जाते। तो ऐसे में आप दाग को साफ करने के लिये इस घोल को स्प्रे कर के सफाई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
