Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
ऑयली चेहरे के लिये ओटमील एंड कुकुम्बर फेस स्क्रब
इन दिनों काफी लोगों की स्किन ऑयली होती जा रही है। इस तरह की त्वचा पर एक्ने, ब्लैकहेड्स और अन्य त्वचा संबंधी रोग जल्दी अपना कब्जा जमा लेते हैं।
ऑयली स्किन होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- हार्मोन लेवल में परिवर्तन, मौसम, प्रदूषण या फिर आपकी खराबी लाइफस्टाइल। ऑयली स्किन पर हर वक्त ध्यान देने की जरुरत पड़ती है।

अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको कॉस्मैटिक ज्यादा नहीं प्रयोग करने चाहिये क्योंकि इससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है। ऑयली स्किन पर अगर स्क्रबिंग की जाए तो त्वचा से अत्यधिक तेल तथा डेड स्किन निकाली जा सकती है।
आज हम ऑयली स्किन वालों को एक फेस स्क्रब बनाना सिखाएंगे, जो कि ओटमील, खीरा और एलोवेरा जैल से तैयार किया जाता है। यह स्क्रब काफी प्रभावशाली है और ऑयली स्किन वालों के लिये तो काफी अच्छा है। तो, आइये देखते हैं स्क्रब को बनाने की विधि -

सामग्री-
- 1 खीरा
- 1 चम्मच ओटमील
- 2 चम्मच एलोवेरा जैल
बनाने की विधि -
सबसे पहले खीरे को काट कर ब्लेंड कर लें। ओट्स को मिक्सी में ग्राइंड कर के पावडर बना लें। अब दोनों चीजों को मिक्स कर के उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जैल मिलाइये। इसका महीन पेस्ट तैयार कीजिये। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर हल्के हल्के मसाज कीजिये। 5-10 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे 20 मिनट तक छोड़ दीजिये और फिर चेहरा धो लीजिये। आप इस विधि को हर हफ्ते एक बार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
