Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
DIY: टमाटर और नींबू का यह नुस्खा काले घेरों को दूर भगाए
क्या आप अपनी आंखों के नीचे पडे काले घेरों से परेशान हैं? क्या आप इन घेरों के कारण बूढी और कमजोर नज़र आती हैं? यदि इन सवालों का जवाब हां है तो अब इन काले घेरों को अलविधा कहने का वक्त आ गया है।
बढती उम्र, शुष्क त्वचा, अनुवांश, आहार में कमी व तनाव के कारण कुछ लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे पड जाते हैं। कई बार, इनके कारण व्यक्ति बीमार नज़र आता है। ये घेरे पूरे चेहरे की खूबसूरती को बिगाड देते हैं। इन घेरों के कारण कुछ लोग अपनी आंखों पर ज्यादा मेकअप नहीं लगाते।

हालांकि, कॉन्सेलर व फाउंडेशन की मदद से हम इन्हें कुछ हद तक छुपा सकते हैं लेकिन बाकि समय इनकी उपस्थिति आपको परेशान करती होगी। बाजार में रसायनों से युक्त कई उत्पाद मौजूद है लेकिन ये आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आप एक सरल और घरेलू तरीका चाहती हैं तो नीचे दिए गए उपाय पर एक नज़र डालें। यह तरीका काफी सुरक्षीत है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपकी रसोई में मौजूद होती है।
टमाटर और नींबू इस विधि की मुख्य सामग्री है। ये दोनों चीजें ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करती हैं और इन दोनों का मेल आपको मन चाहे परिणामों को प्राप्त करने में मदद करेगा।

सामग्री: टमाटर प्यूरी, नींबू का रस, बेसन
प्रक्रिया:
1.एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच टमाटर प्यूरी और 1/4 चम्मच बेसन लें। इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं।
2.त्वचा को साफ करके इस पेस्ट को लगाएं। ध्यान रहे कि अगर पेस्ट आंखों के अंदर चला जाए तो आंखों को तुरंत पानी से धो लें। यदि परेशानी हो तो नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।
3.पेस्ट को 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर रहने दें। इस दौरान आप लेट भी सकते हैं।
4.बाद में, आंखों को धो कर साफ तौलिये से पोछें।
आप इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं। हफ्ते भर में, आपके काले घेरे फीके पड़ने लगेंगे। इस घरेलू नुस्खें को आज़माते वक्त एक बात का ध्यान रहे कि टमाटर और नींबू ताज़े होने चाहिए। साथ ही, त्वचा पर लगाया जाने वाले पेस्ट भी ताजा होना चाहिए। इसके अलावा अपने आहार में फलों व सब्जियों को शामिल करें। दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं और 8 घंटों के लिए चैन की नींद सोएं।



Click it and Unblock the Notifications
