Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
मौनसून में स्किन की केयर करने के कुछ जरुरी टिप्स
मॉनसून आने पर आपको गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन स्किन की बैंड बज जाती है। इसलिये आज हम आपको मौनसून के लिये कुछ असरदार स्किन केयर टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बहुत काम आने वाले हैं।
बारिश के मौसम में हमारी त्वचा बहुत ऑइली हो जाती है, जिसकी वजह से हमें त्वचा का अच्छी प्रकार से ख्याल रखना चाहिये।
JABONG OFFER! Flat 30% off on minimum purchase of Rs 1699. Coupon Code - 30EXTRAOFF
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी त्वचा रूखी ही रहती है, तो ऐसे में हम ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह लेते हैं कि वह हमें कुछ टिप्स बताएं। ये टिप्स आपको एक स्वस्थ और चमकदार त्वचा देने में मदद करेंगी।

स्क्रब और क्लीनिंग
चेहरे के पोर्स मे जमे हुए तेल और गंदगी को निकालने के लिये अच्छे स्क्रब का प्रयोग करें। इसके लिये आप चाहें तो दरदरा पिसा बादाम, संतरे या नींबू के छिलके के पावडर में दही मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से चेहरे की मसाज 2-3 मिनट करें। फिर बाद में चेहरे को प्लेन पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिये हफ्ते में दो तीन बार ऐसा करें।

मॉनसून फेस मास्क
एक अंडे का सफेद भाग लें, उसमें 3 चम्मच ओट्स मिक्स करें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद और कुछ बूंद संतरे का रस या गुलाजबल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 30 मिनट के लिये छोड़ दें। इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं जिससे चेहरा फ्रेश और ग्लो करे। आप चाहें तो ऑरेंज पील मास्क भी लगा सकती हैं।

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिये
अंडे का सफेद हिस्सा निकालें और उसमें थोड़ा सा ओट्स मिक्स कर के ब्लैकहेड पर लगाएं। एक बार जब पैक सूख जाए, तब इसे उंगलियों से गीला कर के रगड़ कर छुड़ाएं। इस विधि को हफ्ते में दो बार करें। बाद में इसे प्लेन पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
