Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गर्मियों में नारियल पानी से चेहरा धुलने से होते हैं ये जादुई लाभ
गर्मियों के दिनों में चेहरे पर पानी के छींटे मारने से काफी राहत मिलती है। ऐसा माना जाता है कि गर्मियों के मौसम में दिन भर में कम से कम दो से तीन बार चेहरे को साफ पानी से अवश्य धुलना चाहिए। इससे चेहरा साफ रहता है, दाने नहीं होते हैं और दमक भी बनी रहती है।
The Latest & Greatest FLAT 60% OFF on Women's Fashion Apparels Only at Jabong Hurry!
लेकिन क्या आपको मालूम है कि नारियल का पानी, चेहरे के लिए साधारण पानी की अपेक्षा कहीं ज्यादा लाभकारी होता है। कोकोनट वॉटर से चेहरे पर दाने नहीं होते हैं और ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं। त्वचा में पसीना बहुत ज्यादा आने पर भी नारियल पानी लाभदायक होता है।
ताजे हरे नारियल के पानी से चेहरे को दो बार तर कर लें, इससे त्वचा का रंग अच्छा बना रहता है। त्वचा पर नारियल पानी के कई गुणकारी लाभ होते हैं जिनके बारे में हम आपको बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में बता रहे हैं:

1. दागों को दूर करें: अगर चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं तो नारियल का पानी फायदेमंद साबित होता है। इससे चेहरे पर दाग नहीं रह जाते हैं और त्वचा साफ व दमकदार हो जाती है।

2. मुंहासों से छुटकारा: चेहरे पर बहुत अधिक दाने होने की स्थिति में भी नारियल पानी से चेहरा धोने या कॉटन बॉल से लगाने पर अधिक फायदा होता है। ये मुंहासे बढ़ते नहीं है और इनकी कीलें भी स्वत: निकल जाती हैं। गर्म दिनों में नारियल पानी, त्वचा के लिए रामबाण होता है।

3. डार्क स्पॉट से निजात: आंखों के नीचे काले घेरे हो जाने पर नारियल पानी को नियमित लगाने से लाभ मिलता है। त्वचा पर होने वानी एलर्जी से भी नारियल पानी छुटकारा दिलवा देता है। अगर आप चाहें तो इस पानी में चुटकी भर हल्दी मिला लें। इससे चेहरे पर शाइन भी आ जाती है।

4. झुर्रियों को करें दूर: उम्र का असर सबसे पहले झुर्रियों के रूप में ही दिखता है। त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को नारियल पानी दूर कर देता है। आप इसे पानी को ड्राई फेस पैक में डाल दें और फिर उसे पैक को चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में झुर्रियां गायब हो जाएगी।

5. सन टैन हटाएं: तेज धूप के कारण कई लोगों की त्वचा झुलस जाती है और उनके चेहरे की दमक भी चली जाती है। ऐसे में नारियल पानी फायदेमंद साबित होता है। इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है जो स्कीन टोन को बेहतर कर देती है।



Click it and Unblock the Notifications
