Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
चेहरे पर पड़े गहरे दाग को कैसे मिटाएं?
चेहरे पर निशान पड़ने के कई कारण होते हैं, जैसे- एक्सीडेंट होना, लडाई में चोट लगना या किसी बीमारी के दाग। कई बार कोई खराब प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी दाग पड़ जाते हैं। चेहरे पर दाग पड़ने की वजह कोई भी हो, लेकिन उसे दूर भगाने की टेंशन एक ही होती है कि ये कैसे दूर होगें।
MUST READ : ऐसे हटाएं पिंपल के दाग
अगर आप भी चेहरे पर पड़े दागों या निशानों को लेकर परेशान है तो इस आर्टिकल को पढ़े और निशान को दूर करने के आसान घरेलू टिप्स के बारे में जानें:
स्किन केयर प्रोडक्ट में होते हैं कौन से खतरनाक रसायन?

1. जैतून का तेल:
जैतून का तेल लगाने से चेहरे पर पड़ने वाले निशान हल्के हो जाते हैं और हमेशा लगाने से दाग दूर होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।

2. चंदन घिसकर लगाना:
अगर आपके पास असली चंदन की लकड़ी है तो उसे घिसकर लगाएं, इससे आपका चेहरा अच्छा हो जाएगा और उसके निशान भी दूर हो जाएंगे। इसमें आप गुलाब जल और मिल्क यानि दूध को भी मिला सकते हैं। इसे एक घंटे तक लगा छोड़ दें और बाद में मुंह को साधारण पानी से धो लें।

3. बादाम:
बादाम को 12 घंटे तक पानी या दूध में भिगो दें। बाद में इसे छीलें और महीन-महीन पीस लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के निशान दूर हो जाएंगे।

4. स्क्रब करें:
जब भी आप स्क्रब करें तो बाद में कुछ मॉश्चर करने के लिए लगाएं ताकि आपके चेहरे को लई कोशिकाओं को बनाने के लिए कुछ पोषक तत्व मिल जाएं। नीबू के रस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है और इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर काले निशान दूर हो जाते है। इससे चेहरे की रंगत पर भी असर पड़ता है।

5. नींबू का रस:
दिन में तीन बार नीबू वाला पानी पीने से चेहरे के निशान हल्के पड़ जाते है।



Click it and Unblock the Notifications