Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
सॉल्ट स्क्रबर, निखरेगी त्वचा और चमक उठेंगी आप
स्किन को मॉइश्चराइज करने से पहले स्किन को स्क्रब करना सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है। आज हम आपको कुछ सरल नमक के स्क्रबर कि विधियां बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती है।
स्किन को मॉइश्चराइज करने से पहले स्किन को स्क्रब करना सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है। क्योंकि ऐसा करने से ब्लड सरक्यूलेशन सही होने के साथ ही स्किन से मुरजाई हुई त्वचा भी निकल जाती है और त्व्चा के रोमछिद्र खुल जाते है।
ऐसे में स्किन स्पेशेलिस्ट और ब्युटी एक्सपर्ट्स कि माने तो नमक से बने स्क्रबर बाजार में उपलब्ध स्क्रबर से बेहतरीन काम करते है।

इसलिए आज हम आपको कुछ सरल नमक के स्क्रबर कि विधियां बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती है। हालांकि आपकी स्किन का टाइप जानने के बाद आप हफ्ते में एक या दो बार स्क्रबर यूज कर सकती है।

1. समुद्री नमक और नारियल तेल
इन दो चीजों से बने इस स्क्रब को खुशबुदार बनाने के लिए आप इसमें असेंशियल आॅइल भी इस्तेमाल कर सकती है।
क्या है लाभ
समुद्री नमक : डेड स्किन को निकालता है
नारियल तेल : स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करता है।
सामग्री
एक बड़ा कप समुद्र नमक, आधा कप नारियल तेल और 8-10 बूंदे असेंशियल आॅइल।
विधि
सबसे पहले समुद्री नमक और नारियल तेल को मिलाने के बाद असेंशियल आॅइल मिलाएं। इस तैयार स्क्रबर को आप फ्रिज में भी स्टोर कर सकती है। हालांकि इस तैयार स्क्रबर को फ्रेश यूज करने पर ज्यादा अच्छे रिजल्ट आते है, इसे लगाने के लिए धीरे-धीरे चेहरे पर मले और गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

2. रोजमेरी, नींबू और सॉल्ट स्क्रब
इन सभी चीजों से तैयार स्क्रबर स्किन के लिए बेहतरीन होता है। हालांकि आप चाहे तो इसमें आॅलिव आॅइल भी मिला सकते है। साथ ही ध्यान रखें कि नर्वस डिसआॅडर के केस में नमक के बजाए, एप्सम सॉल्ट और मैग्नीशियम सॉल्ट मिलाएं।
क्या है लाभ
रोजमेरी : एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी एसिड्स से भरपूर रोजमेरी स्किन के लिए थैरेपी कि तरह काम करता है, जिससे स्किन साफ हो जाती है।
नींबू : विटामिन सी स्किन को गोरा बनाने के साथ ही मॉइश्चराइज करता है।
सी सॉल्ट : सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सामग्री
तीन टहनी रोजमेरी, आधा बाउल सी सॉल्ट, 5 टेबिल स्पून आॅलिव आॅइल, 5 टेबिल स्पून नींबू का रस और एक नींबू का छिलका कसा हुआ।
विधि
इस स्क्रब को बनाने के लिए नमक, नींबू का रस और छिलके को एक बाउल में मिलाएं। अब इस तैयार मिक्सचर में आॅलिव आॅइल और कटी हुई रोजमेरी मिलाएं। इस तरह तैयार हुए मिक्सचर को फेस पर करीबन 15 मिनिट के लिए लगाएं और चेहरा साफ कर लें। आप चाहे तो इसे आप बना कर प्रिजर्व भी कर सकती है।

3. विटामिन ई, शहद और समुद्री नमक
विटामिन ई को इस स्क्रब में डायरेक्ट मिक्स करना बहुत फायदेमंद होता है। इसे तैयार कर आप एअर टाइट जार में डाल कर स्टोर भी कर सकती है।
क्या है लाभ
विटामिन ई : स्किन कि नई कोशिकाओं को बनाता है।
सोया आॅइल : इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को बाहरी नुकसान से बचाते है।
शहद : त्वचा को मॉइचराइज करता है।
समुद्री नमक : यह स्क्रब का अहम हिस्सा है
असेंशियल आॅइल : खुशबु के लिए
सामग्री
2 छोटे कप समुद्री नमक
एक तिहाही सोया आॅइल
8-10 विटामिन ई कि कैप्सूल
1-2 टेबिल स्पून शहद
कुछ बूंदे असेंशियल आॅइल
विधि
विटामिन ई कि कैप्सूल को एक ग्लास जार में तोड़े अब इसमें सोया आॅइल मिला कर शहद मिलाए। अब इस तैयार मिक्चर में नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसकी बदबू से बचने के लिए आप इसमें पसंदीदा असेंशियल आॅइल कि कुछ बूंदे मिला सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
