Latest Updates
-
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण
चेहरे में चमक भर दे ये मसूर की दाल से बने 5 फेस पैक
हमारे शरीर की तरह हमारी त्वचा को भी प्रोटीन की जरूरत होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए व्यक्ति को अपने आहार में दालों का सेवन करना चाहिए। जबकि त्वचा के लिए आप दाल से बने फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
किस दाल को चुनना है यह आप पर निर्भर करता है लेकिन हमारी सलह माने तो आप मसूर की दाल लें। मसूर की दाल में उच्च मात्रा में प्रोटीन होते हैं जिसका असर आपकी त्वचा पर नज़र आएगा।

आप मसूर की दाल का पैक बनाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। पैक बनाने के लिए आपको अन्य सामग्री का भी इस्तेमाल करना होगा। ये सामग्रियां कहीं बाहर नहीं बल्कि आपके घर में ही मौजूद मिलेंगी। इन आसान और सरल पैक को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हम आपको 5 पैक बताने वाले हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार हर दिन एक पैक तैयार करके लगा सकती हैं। ये पांचों पैक आपको अलग फायदे प्रदान करेंगे। ये पैक आपकी त्वचा की दैनिक देखभाल का हिस्सा बन सकते हैं। ये पैक काफी सरल हैं और आपका ज्यादा समय भी नहीं लेंगे।

1. मसूर दल, बेसन, दही और हल्दी से बनने वाला फेस पैक त्वचा को जवा बनाए रखता है।
सामग्री: एक चम्मच मसूर दाल का पाउडर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी पाउडर
विधि: एक कटोरी में, पीसी हुई मसूर दाल और बेसन डालकर मिलाएं। फिर इस में हल्दी डालकर इन तीनों चीज़ों को मिला लें। अब इस में दही डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। पैक को पतला करने के लिए इसमें दही मिलाएं और पतले पैक को गाढ़ा करने के लिए थोडी सी पीसी हुई मसूर दाल मिलाएं। जब सारी सामग्री अच्छे से मिल जाए तो समझे की आपका पैक तैयार हो गया है।

2. मसूर दल और गेंदे के फूल की पत्तियों वाला फेस पैक मुँहासों और दाग धब्बों से निजात दिलाएगा
सामग्री: एक चम्मच पीसी हुई मसूर दाल और 5-8 गेंदे के फूल की पत्तियां
विधि: गेंदे के फूल की पत्तियों को एक चम्मच पानी डालकर पीस लें। एक कटोरी में पीसी हुई मसूर दाल और पीसी हुई गेंदे की फूल की पत्तियों को मिलाएं। इन दोनों सामग्रियों को मिलाने पर आपका पेस्ट नारंगी रंग का बन जाएगा। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।

3. मसूर दल, दूध और कच्चे अंडे का बना फेस पैक रूखी त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है।
सामग्री: 1/2 कप मसूर दाल 1/3 कप कच्चा दूध 1 अंडे की सफेदी
विधि: इस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले रात में मसूर दाल भिगोएं और सुबह इसे मिस्कर में पीस लें। पीसी हुई दाल में दूध डालें और बाद में इसमें अंडे की सफेदी मिलाएं। अंडे की सफेदी को डालते वक्त मिश्रण को हलके से मिलाएं। अब इस तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।

4. उज्ज्वल त्वचा पाने के लिए मसूर की दाल, उड़द की दाल, बादाम का तेल, ग्लिसरीन और गुलाब जल का पैक लगाएं
सामग्री: 1/2 कप मसूर की दाल, 1/3 कप उड़द की दाल, 3 चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच ग्लिसरीन, 2 चम्मच गुलाब जल
विधि: रात में दोनों दालों को अलग-अलग कटोरियों में भिगोकर रखें। सुबह, दोनों दालों को अलग से पीसें। अब इन पीसी हुई दालों के पेस्ट को मिला लें। फिर इसमें बादाम का तेल, ग्लिसरीन और गुलाब जल एक के बाद एक करके मिलाएं। जब सारी सामग्री मिल जाए तो समझ जाएं कि आपका पैक इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

5. खुरदरी त्वचा के लिए मसूर की दल, दूध, हल्दी और नारियल तेल का पैक
सामग्री: 1/2 कप पीसी हुई मसूर की दाल, 1/3 कप कच्चा दूध एक चुटकी हल्दी पाउडर 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
विधि: एक कटोरी में मसूर दाल पाउडर लें फिर उसमें हल्दी डालें। पैक को गाढा बनाने के लिए इसमें कच्ची दूध और नारियल का तेल मिलाएं। पैक को तैयार करने के लिए सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। तैयार पैक को अपने चेहरे पर लाएं।



Click it and Unblock the Notifications
