Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बिना सर्जरी, अंडे और ककड़ी जैसे घरेलू उपायों से लौटाएं ढ़ीले स्तनों की कसावट
ब्रेस्टफीडिंग करवाने और बढ़ती उम्र की वजह से कई बार होता है कि ब्रेस्ट की खूबसूरती खोने लगती है। सुडौल और कसे हुए ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरती की निशानी होती है, जिस तरह छोटे ब्रेस्ट महिलाओं की एक समस्या है वैसे ही ढ़ीले और फैले हुए स्तन भी महिलाओं की एक समस्या है। जिस वजह से उनका पूरा फिगर खराब हो जाता है। एक अच्छा फिगर पाने के लिए महिलाएं स्तनों की कसावट के लिए या सर्जरी का सहारा लेती है या फिर महंगे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट यूज करने लग जाती है।
आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अजमाने से आप घर बैठे ही सुडौल और सुंदर स्तन पा सकती है। आइए जानते है इन 6 घरेलू उपायों के बारे में। जानें, आपके ब्रेस्ट क्या कहते हैं आपकी सेहत के बारे में

1. ककड़ी और अंडे की जर्दी का मिश्रण
यह आपके स्तनों को सुडौल बनाने का एक शानदार तरीका है, ककड़ी और अंडे की जर्दी को मिलाकर एक मास्क बना ले। ककड़ी एक प्राकृतिक स्किन टोनर है और अंडे की जर्दी में बहुत मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाएं जाते हैं। इस मिश्रण को ब्रेस्ट पर सप्ताह में एक या दो बार लगाने से ब्रेस्ट के ऊतकों को फर्म करने के लिए उपयोग किया जाता है

तरीका
एक छोटी सी ककड़ी को घीसें और उसमें अंडें की जर्दी और एक चम्मच मक्खन मिलाएं और तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को अपने स्तनों की ऊपरी दिशा में लगाना शुरु करें और इसे लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें सूखने पर इसे ठंडे पानी से पूरी तरह धो लें। कैसे बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज

2 . अंडे का सफेद हिस्सा
स्तनों को सुडौल बनाने का एक बढ़िया तरीका है अंडे का व्हाइट हिस्सा, क्योंकि अंडे में त्वचा की कसावट लाने के अलावा पौष्टिक गुण होते हैं। अंडे के सफेद भाग में मौजूद हाइड्रो लिपिड अपने स्तनों के चारों ओर ढीली त्वचा में कसावट लाने में मदद करते हैं।

तरीका
एक सफेद अंडे को फोड़ने के बाद उसे फेंटिए जबतक उसमें झाग न बन जाएं, इसे अपने स्तनों पर एक ऊपरी दिशा में लगाइएं और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस पेस्ट को हटाने के लिए आप चाहें तो ककड़ी या प्याज के रस का उपयोग भी कर सकती हैं, और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

3. सफेद अंडा, शहद और दही का मिश्रण
इस अद्भूत मिश्रण के जरिए भी आप स्तनों की खोई हुए कसावट वापस ला सकते हैं।

तरीका
1 अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच सादा दहीं, और शहद के मिश्रण से स्तनों के लिए मास्क तैयार करें। इसे अपने स्तनों पर ऊपरी दिशा में लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी के साथ इसे सुखते ही धो लें।

4 . मेंथी
आयुर्वेद के अनुसार, मेथी अद्भुत उपाय है, जो स्तनों को मजबूत और सुडौल कर सकती है। चूंकि इसमें विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट के गुण मौजूद होते हैं, जो स्तनों की त्वचा को चारों ओर से कसने में मदद करते हैं।

तरीका
1/4 कप मेथी पाउडर लें, इसे पानी में भिगोकर आप इसका पेस्ट तैयार करें। अपने स्तनों पर इस पेस्ट को मालिश करें और इसे 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें। सुखते ही अब इसे गर्म पानी के साथ धो लें। इसे पेस्ट को हफ्ते में 2 बार लगाने से आपको रिजल्ट दिखेगा।

5. मेथी, दही और सफेद अंडा
स्तनों के ढीलेपन को दूर करने के लिए यह एक बेहतर मास्क हैं, यह मिश्रण सप्ताह में एक बार लगाने से ही आपको इसका असर दिखने लगेगा।

तरीका
1/2 कप दही लें, उसमें 10 बूंदे मेथी के तेल और विटामिन ई डालें। और अब इसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिलाएं। अब सारी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने स्तनों पर हल्के हल्के हाथों से ये पेस्ट लगाएं। 30 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें।

6 . जैतून का तेल
जैतून का तेल एंटीऑक्सिडेंट्स और फैटी एसिड से भरपूर होता है जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। अपने स्तनों को जैतून के तेल से मालिश करने से स्तन सुडौल बनते हैं। यह तेल स्तनों की त्वचा को टोन करके बनावट को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

तरीका
जैतून का तेल की कुछ बूंदों को हाथ में लेकर हथेली में रगड़े , जब हाथ सामान्य गर्म हो जाएं तो हल्के हाथेों से इसे स्तनां पर लगाएं। इस तेल को ऊपर की तरफ लगाएं। अब 15 मिनट तक हल्की मसाज दें। यह तेल स्तनों की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। सप्ताह में कम से कम चार से पांच बार इस तेल से स्तनों की मसाज करें। इसके अलावा स्तनों को मालिश करने के लिए बादाम, अर्गन, एवोकैडो या जोजोबा तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
