Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में कैसे रखें सेंसिटिव स्किन का ख्याल
त्वचा विशेषज्ञ, सेंसिटिव स्किन को बहुत ही ड्राई स्किन के रूप में परिभाषित करते हैं, और इसकी हालत तब खराब मानी जाती है जब इसे किसी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरुरत पड़ती है। यही कारण है कि त्वचा विशेषज्ञ ऐसी स्किन वाले लोंगो को सर्दियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रखने के लिये बोलते हैं। सर्दियों में केवल स्किन को क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग कर लेने भर से काम नहीं चलता बल्कि और भी बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जो करनी पड़ती हैं।

सेंसिटिव स्किन पर सबसे अधिक प्रभाव मौसम का पड़ता है इसलिए मौसम के अनुसार ही त्वचा की देखभाल भी की जानी चाहिए। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पादों से बचना सेंसिटिव स्किन की सुरक्षा का पहला और अनिवार्य नियम है। लेकिन बहुत से लोग इस बात से बेखबर होते हैं कि उनकी स्किन सेंसिटिव या नार्मल किस तरह की है? इसलिए सब से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि यह जान लें कि आपकी स्किन कैसी है?
यदि आपको पता है कि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आइये देखते हैं कि सर्दियों में उसकी कैसे देखभाल करनी है...
सर्दियों में कैसे रखें सेंसिटिव त्वचा का ख्याल
1. यदि आपको एक्जिमा, सिरोसिस या सिबोरियाहै तो आप को सर्दियों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अच्छा है कि आप अपने डॉक्टर से मिलें और जरुरी चीजे पूछ लें। जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी इस चीज़ का इलाज करवाएं।

2. यदि आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई रहती है तो उसे हाइड्रेट करवाने के लिये फेंच फेशियल करवाएं। इससे आपकी स्किन को अच्छी नमी मिलती है और उसमें पोषण भरता है। इसके साथ ही नहाने के बादप्रभावित जगह पर ढेर सारा मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें। यदि को स्किन एलर्जी हो तो तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं।

3. सर्दियों में atopic dermatitis, psoriasis, eczemas and ichthyosis aggravate आदि बीमारियां रूखी स्किन पर हो जाती हैं। इसके कारण शरीर में काफी ज्यादा खुजली भी होने लगती है। इसके लिये आपकोस्किन पर मोती परत क्रीम की लगानी चाहिये। यह क्रीम अभी से ही अपने पास रख लें जिससे बाद में आपको तकलीफ न हो।

4. शावर लेते समय अपने नहाने के पानी में तेल जरुर मिला लें। इसके साथ ही लूफा और स्क्रब का प्रयोग ना करें। तेल से आपकी स्किन में मॉइस्चराइजर पहुंचेगा लेकिन स्क्रब से स्किन ड्राई हो जाएगी। अगरस्किन सेंसटिव है तो किसी को भी सर्दियों में स्क्रब नहीं करना चाहिये।
5. बहुत लोंगो को गर्मियों में एक्ने की समस्या होती है, लेकिन कई बार एक्ने सर्दियों में भी हो जाते हैं। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि आप सही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तमाल नहीं करती। अच्छा होगा कि आप अपने डर्माटॉलिजिस्ट से इस बारे में पूछें। सर्दियों में अगर एक्ने हो गए तो इन्हें ठीक करना मुश्किल होता है।

6. सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी चीज़ है एलोवेरा जैल जिसमें विटामिन ई के साथ सुखदायक गुण त्वचा की लालिमा और खुजली को ठीक करने में मदद करता है। यदि इसको चेहरे पर लगा रही हों तोपहले पत्ती को तोड़ कर छील लें और उसके जैल को निकाल लें। फिर फिर इस जैल को प्रभावित हिस्से पर चेहरे और गर्दन पर लगा लें। पूरी रात इसे ऐसे ही लगा रहने दें फिर सुबह पानी सादे पानी से इसे साफ कर लें। इसे लगाने के बाद हल्की खुलजी महसूस होना बिल्कुल सामन्य है।



Click it and Unblock the Notifications
