Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऑइली स्किन है तो चेहरे पर लगाएं चंदन फेस पैक, मिलेगी राहत
हालांकि मुझे नौकरी पर एसी कमरे में बैठना होता है, पर जब बाहर रहने की बात आती है, विशेष रूप से बेतहाशा गर्मी के दिनों में, तो मेरी त्वचा को मार सहनी पड़ती है।
और ऊपर से, बाहर रहने पर न केवल त्वचा का ख्याल रखना कठिन होता है बल्कि त्वचा तैलीय भी हो जाती है, चेहरे पर चिकनाई चमक छोड़ जाती है।
इसलिए चेहरे की चमक को वापस पाने के लिए और धूप के संपर्क में आने के बाद त्वचा साफ रहे, इसके लिए मैं इस अद्भुत चंदन फेस पैक पर भरोसा करती हूँ।
यदि आपको ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ता है या आपकी त्वचा तैलीय है, तो चमकदार और साफ त्वचा पाने के लिए आपको इसे आजमाना चाहिए।

इस पैक को कैसे बनाएं?
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब सभी को ठीक से मिला लें।
अब थोड़ा दूध मिलाएं और इसे मोटा लेप बनाते हुए मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि लेप बहुत पतला न हो क्योंकि इससे लेप के गिरने का खतरा रहेगा।
चेहरे और गर्दन पर लेप को लगाएं और इसे 10 से 20 मिनट तक या जब तक यह स्वाभाविक रूप से सूख न जाए तब तक छोड़ दें।
चेहरे पर कुछ पानी छिड़कें और धीरे-धीरे अपनी उंगलियों को चक्रीय गति में चलाएं जब तक लेप आसानी से निकल न जाए। अब, सादे पानी से धोकर और सुखा लें।
इसे हफ्ते में यह एक बार लगाएं या जब भी आप बाहर निकलें तो त्वचा पर पड़ने वाले सूरज की रौशनी के प्रभाव को हटाने और चमकदार त्वचा प्राप्त करने के लिए उपयोग करें।

यह कैसे काम करता है?
फेस पैक में मुुल्तानी मिट्टी होती है, जो न केवल अतिरिक्त तेल को अवशोषित करती है बल्कि गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करती है।
चंदन त्वचा को नम बनाता है और त्वचा को ठंडा करता है। इसमें सैंटानॉल होता है, एक सक्रिय घटक जो रोमछिद्रों को सिकोड़ने में मदद करता है, इसप्रकार यह एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है।
जबकि हल्दी के सूजन कम करने वाले गुण और दूध के मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने के गुण न केवल आपको नरम और चमकदार त्वचा प्रदान करते हैं, बल्कि यह भी धूप के कारण होने वाले सांवलेपन और रंग बदलाव से भी निपटने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
